CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

Markfed Scam Chhattisgarh : विपणन संघ में करोड़ों का ‘कैप कव्हर’ घोटाला, जैम पोर्टल की आड़ में चहेती कंपनियों को उपकृत करने का आरोप

By Newsdesk Admin
18/03/2026
Share
Markfed Scam Chhattisgarh
Markfed Scam Chhattisgarh

▶️​ बिना निविदा के 20 जिलों में खरीदी और बाजार दर से 35% अधिक भुगतान का मामला गरमाया

Contents
  • ​बिना निविदा के अतिरिक्त खरीदी का खेल
  • ​दरों में भारी अंतर : तमिलनाडु में सस्ता, छत्तीसगढ़ में महंगा
  • ​रिंग बनाने वाली दोषी कंपनियों पर मेहरबानी
  • ​शिकायतकर्ता के गंभीर आरोप
  • ​कम दरों वाले प्रस्तावों की अनदेखी

▶️​ शिकायतकर्ता का दावा : खाद्य विभाग के संरक्षण में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार, सूचना के अधिकार में जानकारी देने से इनकार

​सीजी भास्कर, 18 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) और खाद्य विभाग एक बार फिर धान संग्रहण के लिए उपयोग होने वाले प्लास्टिक कैप कव्हर की खरीदी (Markfed Scam Chhattisgarh) में हुए कथित बड़े भ्रष्टाचार को लेकर घेरे में है। आरोप है कि जैम (GeM) पोर्टल और पक्षपातपूर्ण निविदा शर्तों का सहारा लेकर शासन को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

​बिना निविदा के अतिरिक्त खरीदी का खेल

जितेंद्र शर्मा की शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024-25 में विपणन संघ ने केवल 14 जिलों के लिए निविदा बुलाई थी, लेकिन इसकी आड़ में अधिकारियों ने बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के अन्य 20 जिलों के लिए 14,815 नग अतिरिक्त कैप कव्हर की खरीदी कर ली। यह सीधे तौर पर वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

​दरों में भारी अंतर : तमिलनाडु में सस्ता, छत्तीसगढ़ में महंगा

भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण दरों के अंतर में दिख रहा है। जिस ‘बैगपाली इंटरनेशनल’ (हरियाणा) ने तमिलनाडु सरकार को यही कैप कव्हर 9 हजार 390 रुपये प्रति नग में सप्लाई (Markfed Scam Chhattisgarh) किया, उसी कंपनी से छत्तीसगढ़ विपणन संघ ने 12 हजार 685 रुपये की दर पर खरीदी की। अधिक परिवहन लागत के बावजूद तमिलनाडु में दरें कम होना, छत्तीसगढ़ में हुई खरीदी की शुचिता पर बड़े सवाल खड़े करता है।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

​रिंग बनाने वाली दोषी कंपनियों पर मेहरबानी

चौंकाने वाला तथ्य यह है कि जिन फर्मों से खरीदी की गई, उन्हें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) द्वारा पूर्व में गुटबंदी (Cartel/Ring formation) का दोषी ठहराया जा चुका है। इसके बावजूद, विपणन संघ ने उन्हीं कंपनियों को प्राथमिकता दी।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

​शिकायतकर्ता के गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार शर्मा ने सीधे तौर पर खाद्य विभाग के उच्च अधिकारियों पर संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार को विभाग का स्पष्ट संरक्षण (Markfed Scam Chhattisgarh) प्राप्त है। यही कारण है कि RTI के तहत जानकारी देने से मना किया गया है। पिछले वर्ष की शिकायतों पर कार्रवाई न होने से अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं और इस वर्ष भी 12 हजार 883 रूपये जैसी ऊँची दरों पर निविदाएं खोलकर शासन को नुकसान पहुँचाने की तैयारी है।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

​कम दरों वाले प्रस्तावों की अनदेखी

जानकारी यह भी है कि ‘प्रज्ञा पॉलीमर’ जैसी कंपनियों ने 9 हजार 580 रूपये में आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था और पक्षपातपूर्ण शर्तों में सुधार का आग्रह किया था, जिसे प्रबंध संचालक ने सिरे से खारिज कर दिया।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload

वर्तमान में जैम पोर्टल पर प्राप्त दरें बाजार मूल्य से लगभग 35 प्रतिशत अधिक हैं, जो स्पष्ट रूप से मिलीभगत की ओर इशारा करती हैं।

विपणन संघ और खाद्य विभाग की इस कार्यप्रणाली से न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि पारदर्शी निविदा प्रक्रिया की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Markfed Scam ChhattisgarhDownload
दुर्ग में नकली पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग महिला से लूट, रायपुर के 3 लड़कों ने सोने-चांदी के जेवरात उतरवाए, अब तीनों गिरफ्तार
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा
New SOR : शहरों के अटके विकास कार्यों को अब कैसे मिलेगी रफ्तार, सरकार ने लागू किया नया नियम
भ्रष्टाचार पर CM का Quick action, पाठ्य पुस्तक निगम का MD निलंबित, स्कूली किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में हुई करवाई
Illegal Mining Crackdown in Raigarh: रायगढ़ में अवैध खनन पर सख्त प्रहार, एक हफ्ते में 27 वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?