CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यमुना विकास प्राधिकरण के ऑफिस का बदल जाएगा पता, नोएडा में यहां बनेगा नया दफ्तर

यमुना विकास प्राधिकरण के ऑफिस का बदल जाएगा पता, नोएडा में यहां बनेगा नया दफ्तर

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

नोएडा , 18 अप्रैल 2025 :

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जल्द ही एक नया और आधुनिक सेंट्रल ऑफिस मिलने वाला है. यह नया ऑफिस गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-18 में बनाया जाएगा, जो यमुना एक्सप्रेसवे से सिर्फ 110 मीटर की दूरी पर होगा. करीब 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में बनने वाला यह ऑफिस भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.

इस नए परिसर में एक साथ 800 लोग काम कर सकेंगे. यहां बैंक, क्रेच, लाइब्रेरी, जिम, ईवी चार्जिंग स्टेशन और सौर ऊर्जा से चलने वाले संयंत्र जैसी तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी. यीडा ने इसका कॉन्सेप्ट प्लान तैयार कर लिया है और जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

परिसर को इस तरह तैयार किया जाएगा कि वह पर्यावरण के अनुकूल हो. इसे ‘ग्रीन बिल्डिंग’ की मान्यता दिलाने के लिए GRIHA की 5 स्टार रेटिंग पाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए निर्माण प्रक्रिया में सस्टेनेबिलिटी, ऊर्जा की कम खपत और प्राकृतिक रोशनी के अधिकतम इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा.

परिसर की एंट्री लॉबी खासतौर से आकर्षक होगी, जो विजिटर्स को पहली झलक में ही प्रभावित करेगी. इसके अलावा हरियाली और सुंदर लैंडस्केप प्लाजा इस ऑफिस की खूबसूरती को और बढ़ाएंगे. वर्क कल्चर को बेहतर बनाने के लिए यहां हाई-स्पीड लिफ्ट्स, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और ओपन स्पेस भी बनाए जाएंगे, जहां स्टाफ आराम से बैठकर बातचीत कर सकेगा.

पार्किंग की दिक्कत भी नहीं होगी. परिसर में स्टाफ, विजिटर्स और वीआईपी के लिए अलग-अलग पार्किंग की सुविधा होगी. साथ ही, खास डिजाइन पर आधारित ओपन एरिया में कम्यूनिटी एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जाएगा.

नए ऑफिस का कुल बिल्ट-अप एरिया 45,528.18 स्क्वेयर मीटर होगा. इसमें सर्विस रोड, बाउंड्री वॉल, एंट्री और एग्जिट गेट जैसी बेसिक सुविधाओं का भी निर्माण होगा. यह प्रोजेक्ट यीडा के काम को और सुचारु बनाने के साथ ही कर्मचारियों और आने-जाने वालों के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करेगा.

हार्मोनल इंजेक्शन, सर्जरी से बने किन्नर, घर वालों से IMO ऐप से बात…पहचान छिपा दिल्ली में कैसे रह रहे थे 4 बांग्लादेशी?
Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?
Bareilly obscene photos case : बरेली में युवती की शादी टूटी, शोहदे की करतूत से बिखर गया घर – अश्लील फोटो भेजकर फैलाया झूठा प्रचार
Ukraine Russia War : यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो और ड्रोन से रूस के ऊर्जा ठिकानों को हिलाया
वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?