CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर में तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंचा:सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, सुबह से ही तेज धूप; आज पारा 42 डिग्री पार जाने के आसार

इंदौर में तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंचा:सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, सुबह से ही तेज धूप; आज पारा 42 डिग्री पार जाने के आसार

By Newsdesk Admin 19/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 अप्रैल |

इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही काफी तीखा था। दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं, जिसके चलते अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है।

यह पिछले पांच सालों में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इन दिनों सुबह से ही धूप चुभने लगती है और दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले तीन दिन और अधिक गर्म रहने की संभावना है। आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है।

इंदौर में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। पिछले पांच दिनों से रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे रातों में भी गर्मी महसूस की जा रही है।

तेज गर्म हवाएं और तीखी धूप

मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगती है और दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी और ज्यादा बढ़ जाती है। इस कारण दिन के साथ-साथ रातें भी तपिश भरी हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के मुताबिक, तीन दिन बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन फिलहाल गर्मी का असर बना रहेगा।

अप्रैल में ही 40 डिग्री के पार तापमान

इस बार इंदौर में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था। दूसरा सप्ताह भी तेज गर्मी के साथ बीता। तीसरे सप्ताह में शुक्रवार को पहली बार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

बीते 10 सालों में अप्रैल महीने में इंदौर का सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 2018 को 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। अप्रैल के अभी 10 दिन शेष हैं और जिस तरह मौसम का रुख है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि तापमान 42 डिग्री या उससे अधिक तक पहुंच सकता है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान से जुड़ा 3 करोड़ का ड्रग्स सिंडिकेट, 11 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी

जशपुर में युवक ने झांसे में लेकर किया रेप, शादी से इनकार कर गोवा भागा

रायगढ़ में 15 मिनट में 3 जर्सी गाय चोरी : टाटा-सूमो में ठूसकर ले गए चोर

बोलेरो को साइड देते हुए ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

दंतेवाड़ा में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला ठग गिरफ्तार

Newsdesk Admin 19/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भोपाल : दोस्त की शादी से लौटे युवक ने की आत्महत्या,कमरे में मिला टूटा मोबाइल, कारण अज्ञात, पुलिस कर रही जांच
Next Article JEE मेन्स का रिजल्ट जारी : 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में MP-CG से कोई नहीं, देश भर से ऐसे 24 टॉपर्स

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया पाकिस्तान से जुड़ा 3 करोड़ का ड्रग्स सिंडिकेट, 11 आरोपियों के खिलाफ छापेमारी

10/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

जशपुर में युवक ने झांसे में लेकर किया रेप, शादी से इनकार कर गोवा भागा

10/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायगढ़ में 15 मिनट में 3 जर्सी गाय चोरी : टाटा-सूमो में ठूसकर ले गए चोर

10/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बोलेरो को साइड देते हुए ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

10/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?