CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात हत्यारे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैरोल पर आकर हुआ था फरार

उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात हत्यारे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैरोल पर आकर हुआ था फरार

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

हरिद्वार , 21 अप्रैल 2025 :

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई. फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगी, जिसे घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश की पहचान विनोद उर्फ विक्की राजपूत निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक बदमाश हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था, लेकिन पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था. फरार होने के दौरान वह लगातार अपनी पहचान बदल-बदल कर अलग-अलग जगहों पर रह रहा था. मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.

मामले में एसपी सिटी ने क्या बोला?

हरिद्वार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने फरार अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है. बहादराबाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान जारी है. वहीं एसपी सिटी पंकज गरौला का कहना है कि, देर रात करीब 1 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम गश्त पर थी. जब पुलिस टीम सरकारी वाहन से गस्त पर थी, तभी बहादराबाद लोहे के पुल के पास 2 व्यक्ति सामने से आते दिखाई दिए. पुलिस को आता देखकर दोनों ने फायरिंग करना शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.

पुलिस ने घायल व्यक्ति को चारों तरफ से घेर कर नाम पता पूछा तो घायल व्यक्ति ने अपना नाम विनोद उर्फ विक्की राजपूत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मोखरा खेड़ी थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा उम्र 40 वर्ष बताया. पूछताछ में उसने आगे बताया कि साल 2007 में हमारे गांव में ही नसीब पुत्र गौरम रहता था. जिसकी मेरे भाइयों और हमसे रंजिश चली आ रही थी, जिसका मैंने एवं मेरे भाई ने मिलकर 2007 में मर्डर कर दिया था. मैं तब से रोहतक जेल में बंद था.

पहचान बदलकर रह रहा था आरोपी

फरार आरोपी ने बताया कि, सितंबर 2023 में अपने माता-पिता की देखभाल के लिए 21 दिन की पैरोल पर छूटकर आया था. मुझे पैरोल मिली और मैं भाग कर कई जगह पर अपनी पहचान बदल-बदल के रह रहा था और अभी कुछ दिन पहले हरिद्वार आकर दौलतपुर गांव में अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था.

‘टी-शर्ट खोलकर आएंगे तो सदन चलेगा’, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश
Nepal Protest : सेना की निगरानी में देश, Gen-Z ने चुनी सुशीला कार्की को अंतरिम नेता – जानें उनकी कहानी
खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश में श्रमिकों की मजदूरी में बंपर बढ़ोतरी, जानें अब किस कैटेगरी को मिलेंगे कितने रुपये?
Supreme Court Adult Consent : रिश्तों और व्यक्तिगत आजादी पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा हर संबंध शादी तक पहुंचे यह जरूरी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?