CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, जून में खेलेंगे आखिरी मैच…!

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, जून में खेलेंगे आखिरी मैच…!

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। श्रीलंका के महानतम क्रिकेटर्स में शुमार एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मैथ्यूज ने कहा कि वो अपना आखिरी टेस्ट मैच जून में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकबाला 17 से 21 जून तक गॉल में खेला जाना है। मैथ्यूज ने सोशल मीडिया पर 23 मई (शुक्रवार) को एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

Contents
  • मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया…
  • ऐसा रहा है मैथ्यूज का टेस्ट करियर

मैथ्यूज ने स्पष्ट किया कि वो व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे। लगभग 16 साल लंबे अपने टेस्ट करियर में मैथ्यूज ने न केवल बल्ले से, बल्कि अपनी कप्तानी से भी श्रीलंकाई फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई है।

मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया…

‘एंजेलो मैथ्यूज ने X पर लिखा, ‘अब समय आ गया है कि मैं क्रिकेट के सबसे पसंदीदा फॉर्मेट, इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहूं. पिछले 17 सालों से श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और गर्व की बात रही है। जब कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनता है, तो जो देशभक्ति और सेवा की भावना होती है, उसकी तुलना किसी चीज से नहीं की जा सकती। मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है और बदले में क्रिकेट ने भी मुझे बहुत कुछ दिया, मुझे वो इंसान बनाया जो मैं आज हूं।

‘उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं इस खेल के प्रति आभारी हूं और उन हजारों श्रीलंकाई क्रिकेट फैन्स का दिल से धन्यवाद करता हूं जो मेरे करियर के उतार-चढ़ाव में हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।

जून में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट मैच मेरे टेस्ट करियर का आखिरी मुकाबला होगा। जैसा कि चयनकर्ताओं से बात हुई है, मैं टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद व्हाइट बॉल (वनडे और T20) क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध रहूंगा, अगर मेरे देश को मेरी जरूरत होगी।

मैथ्यूज लिखते हैं, ‘मुझे भरोसा है कि यह टेस्ट टीम एक प्रतिभाशाली टीम है, जिसमें भविष्य और मौजूदा दौर के कई महान खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि यह सही समय है जब किसी युवा खिलाड़ी को मौका दिया जाए, ताकि वह देश के लिए चमक सके।

मैं ईश्वर का, अपने माता-पिता का, अपनी पत्नी और बच्चों का, अपने पूरे परिवार व करीबी दोस्तों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा किया और हर हाल में मेरा साथ दिया। साथ ही मैं श्रीलंका क्रिकेट और सभी कोचों को भी खास धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे करियर के दौरान मेरा हमेशा सहयोग किया। एक अध्याय खत्म हो रहा है, लेकिन खेल के प्रति मेरा प्यार हमेशा बना रहे.’

ऐसा रहा है मैथ्यूज का टेस्ट करियर

एंजेलो मैथ्यूज ने जुलाई 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ गॉल में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 37 साल के मैथ्यूज ने अबतक 118 टेस्ट मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। दाएं हाथ के ऑलराउंडर मैथ्यूज ने टेस्ट मैचों में 44.62 की औसत से 8167 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 45 अर्धशतक शामिल रहे।

टेस्ट मैचों में मैथ्यूज ने 33 विकेट भी चटकाए. मैथ्यूज ने 34 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 13 मैचों में टीम को जीत दिलाई। जबकि 15 मुकाबलों में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा. 6 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे।

छात्राओं के कपड़े चेंज करते वीडियो रिकॉर्ड होने के मामले को लेकर विधायक का फूटा गुस्सा 🛑 प्राचार्य को लगाई फटकार, विडियो किया डिलीट, हार्ड डिस्क भी डिस्पोज की गई
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर
Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता
औरैया: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, मुंह दिखाई के पैसों से शूटर बुलवा कर करवाई पति की हत्या
नहीं रहे सर्कुलर मार्केट के व्यवसायी लाली भैया, कल न्यू खुर्सीपार श्मशान में होगा अंतिम संस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?