CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डायनामाइट को घर में रखी बैटरी से जोड़ने पर हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल

डायनामाइट को घर में रखी बैटरी से जोड़ने पर हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

जिले के ग्राम मिलानपुर में सोमवार दोपहर में डायनामाइट के विस्फोट से चार बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मिलानपुर में निवास करने वाले 8 वर्षीय अंकित पिता अशोक सलामे, 9 वर्षीय बबीता पिता मनिष सलामे, 7 वर्षीय अंकिता पिता अशोक सलामे और 13 वर्षीय नीलम पिता रमेश सरियाम गांव के पास की नदी किनारे पड़े डायनामाइट को उठाकर घर ले आए।दोपहर करीब एक बजे घर में लाइट जलाने के लिए रखी बैटरी से उन्होंने उसके तार जोड़ दिए।

इससे तेज विस्फोट हो गया। चारों घायल हो गए। घर में मौजूद संगीता सलामे ने विस्फोट की आवाज सुनी, तो वह कमरे में गई। चारों तरफ धुंआ फैला हुआ था। बच्चे घायल पड़े थे। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।बैटरी से जोड़ने पर फट गया डायनामाइटघायल बबीता ने बताया कि वह कमरे में थी। इस दौरान दूसरे बच्चों ने डायनामाइट को बैटरी से जोड़ दिया। वह मौके पर ही फूट गया। उसे चेहरे, हाथ और पैर में उसके टुकड़े लगे हैं। घायल अंकित सलामे ने बताया कि बैटरी से तार जोड़ते ही फूट गया।

हम सबको चोट आई।बच्चों को नहीं आई कोई गंभीर चोटेंकोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहेरिया ने बताया कि चार बच्चे किसी सामग्री के विस्फोट से घायल हुए हैं। बैतूल बाजार पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर विस्फोट किससे हुआ है। सभी बच्चों की हालत इलाज के बाद सामान्य है।जिला अस्पताल के डा रंजीत राठौर ने बताया कि बच्चों को किसी सामग्री के विस्फोट से चोट आई है। आरंभिक रूप से डायनामाइट का विस्फोट होने की आशंका है। सभी को प्रथमिक इलाज करने के बाद भर्ती किया है। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

Bangladesh Crisis News : बांग्लादेश संकट का असर भारत तक, ‘चिकन नेक’ पर बढ़ाई गई सख्त निगरानी; बीएसएफ ने खड़ी की 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार
कर्नाटक में सास हत्या का सनसनीखेज मामला: दामाद समेत तीन गिरफ्तार, शव 19 टुकड़ों में बिखरा
Bengali Actress Politics : कौन हैं नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की बंगाली एक्ट्रेस, जो ममता बनर्जी की पार्टी में हुईं शामिल?
संसद में वोटर लिस्ट विवाद पर गर्मा-गर्मी: नियम 267 बना टकराव का मुद्दा, उपसभापति हरिवंश और डेरेक ओ’ब्रायन में तीखी बहस
CG में डैम के सामने चप्पल उतार दिल्ली पहुंच गया युवक, 12 दिनों तक पानी में तलाश, ऐसे खुली पोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Banke Bihari Temple
Banke Bihari Temple : जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में खास व्यवस्था, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश

Banke Bihari Temple : कमेटी अध्यक्ष ने मंदिर…

छत्तीसगढ़ में 68 शिक्षक होंगे सम्मानित, 4 को मिलेगा विशेष स्मृति पुरस्कार

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर…

Young Lawyers Internship
Young Lawyers Internship : कांग्रेस की नई रणनीति, 10 युवा वकीलों को सांसदों के साथ काम करने का मौका

Young Lawyers Internship : राहुल गांधी ने युवा…

Bijapur Patta Demand Protest
Bijapur Patta Demand Protest : पट्टे की मांग पर वार्डवासियों का प्रदर्शन, विधायक मंडावी ने सौंपा ज्ञापन

Bijapur Patta Demand Protest : तहसीलदार ने बताया…

Maharashtra Open Oil Sale
Maharashtra Open Oil Sale : खुले तेल की बिक्री जारी रहेगी, सरकार ने व्यापारियों को दी एक साल की राहत

Maharashtra Open Oil Sale : FDA के फैसले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?