CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत, कहा – “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता जनता महसूस कर रही है”

भिलाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत, कहा – “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता जनता महसूस कर रही है”

By Newsdesk Admin 22/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 अप्रैल। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और भिलाई भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के भिलाई आगमन पर आज चंद्रा मौर्या चौक पर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान महामंत्री विजयवर्गीय कुछ देर सुपेला के एक निजी होटल में रूके और विधायक रिकेश सेन से चर्चा करते हुए भिलाई और कार्यकर्ताओं का हाल जाना।

श्री विजयवर्गीय आज राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर से निकले और सुपेला चौक पर उन्होंने रूक कर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

उनके भिलाई आगमन पर विधायक रिकेश सेन, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, योगेन्द्र सिंह सहित वैशाली नगर, सुपेला, कोहका, कैम्प मंडल समेत जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

https://www.facebook.com/share/v/1DJbU4dxJ4/?mibextid=oFDknk

इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर महान थे महान हैं और महान रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा सदैव से ही बाबासाहेब का अपमान किया गया। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा हिंदुओं के खिलाफ प्रायोजित दंगे कराए जा रहे हैं इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की आवश्यकता देश की जनता महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर की योग्यता का अपमान किया है। उनकी विद्वता का अपमान किया है। उनके व्यक्तित्व का अपमान किया है। उनके लीडरशिप का अपमान किया है। इसलिए डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समाज के समक्ष लाना जरूरी है, जो सम्मान बाबा साहेब अंबेडकर को मिलना चाहिए था, कांग्रेस ने नहीं दिया भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है।

उन्होंने बताया कि हम बाबा साहेब की 125वी जयंती के बाद से बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पूरे देश में बाबा साहेब की जयंती मना रहे हैं। पूरे देश के हर जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जा रहे हैं।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के विषय में चर्चा कर रहे हैं। छोटी-छोटी गोष्ठियां भी कर रहे हैं। इसी संदर्भ में आज छत्तीसगढ़ आया हुआ हूं और राजनांदगांव जिले में इसी विषय पर चर्चा करेंगे। हमारे साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब महान थे महान है और महान रहेंगे।

पश्चिम बंगाल राज्य में हिंदुओं के पलायन एवं वहां जारी हिंसा के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्यपाल के द्वारा पूरे राज्य का दौरा किया गया है। राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक प्रक्रिया है, उस प्रक्रिया से गुजर कर केंद्र के पास रिपोर्ट आएगी, उस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से स्थितियां हैं, मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के द्वारा जिस प्रकार से प्रायोजित दंगे कराए जा रहे हैं, उससे लगता है कि राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता देश की जनता महसूस कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज दोपहर को सड़क मार्ग से होते हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजनांदगांव जा रहे थे। 

उनके भिलाई पहुंचने पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के द्वारा नगर निगम भिलाई मुख्यालय के समक्ष भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भी मौजूद थे।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 22/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?