CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UPSC Result: योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 9 जिलों के 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

UPSC Result: योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 9 जिलों के 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

22 अप्रैल 2025 :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना’ ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है. इस योजना से पढ़ाई कर रहे 13 होनहार छात्र-छात्राओं ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है. इन होनहारों में लखनऊ और प्रयागराज के भी कई नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

गरीब बच्चों को मुफ्त कोचिंग, अब मिल रही सफलता

योगी सरकार की इस योजना की शुरुआत 2021 में कोविड काल के दौरान की गई थी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्र भी आईएएस, पीसीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें. राज्य के हर जिले में ये कोचिंग सेंटर खोले गए हैं, जहां अनुभवी शिक्षक बच्चों को मुफ्त गाइडेंस और तैयारी करवा रहे हैं.

यूपीएससी 2024 में ये रहे सफल चेहरे

इस साल अभ्युदय योजना से पढ़ाई कर रहे हापुड़ के शगुन कुमार ने 100वीं रैंक हासिल की है. लखनऊ की अदिति दुबे को 180वीं, दिशा द्विवेदी को 672वीं, मनीष कुमार को 748वीं और नैन्सी सिंह को 970वीं रैंक मिली है. प्रयागराज से प्रतीक मिश्रा ने 234वीं और उदित कुमार ने 668वीं रैंक पाई है. इसके अलावा आयुष जायसवाल (बरेली), सौम्या शर्मा (प्रतापगढ़), आंचल आनंद (गौतमबुद्ध नगर), अश्वनी शुक्ला (जालौन), मयंक बाजपेई (सीतापुर) और हिमांशु मोहन (अयोध्या) भी सफलता की सूची में शामिल हैं.

राज्य के 75 जिलों में चल रही 166 कोचिंग

अभ्युदय योजना के तहत यूपी के 75 जिलों में कुल 166 उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग चल रही हैं. समाज कल्याण विभाग इसकी निगरानी करता है. मंत्री असीम अरुण ने बताया कि योजना का उद्देश्य गरीब, दलित, पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को बड़े शहरों जैसी तैयारी और माहौल देना है. उन्होंने कहा कि फिलहाल 280 छात्र पीसीएस मेंस की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही इन कोचिंग सेंटरों की सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी.

सीएम योगी का विजन – संसाधन की कमी न रोके किसी का सपना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतिभा किसी की जागीर नहीं होती. उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना का मकसद यही है कि प्रदेश के गरीब और वंचित वर्ग का कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों के कारण अपने सपनों को अधूरा न छोड़ दे. सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यूपीएससी में चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनसे देशसेवा की भावना से काम करने की अपील की.

निदेशक कुमार प्रशांत बोले – यह सिर्फ शुरुआत है

समाज कल्याण विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत ने इसे बेहद गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि अगर सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो गांव का बच्चा भी आईएएस बन सकता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना से आने वाले वर्षों में और बड़ी संख्या में बच्चे सफलता पाएंगे.

थाना में प्रापर्टी डीलर भाजपा नेता से गाली गलौज-मारपीट, विधायक महापौर पार्षद भी पहुंचे थाना, जमकर हंगामा, आधी रात DCP भी पहुंचे, दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस कर्मी किए सस्पेंड
Digital Assault Case: दिल्ली में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म पर 25 साल की जेल, कोर्ट ने कहा– ‘रियायत का सवाल ही नहीं’
Municipal Commissioner Misuse Case: कर्मचारी से निजी काम कराने का आरोप, हाईकोर्ट सख्त
मॉर्निंग वॉक के दौरान नेता पर अपराधियों ने बरसाई गोली, आनन-फानन ले गए अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने किया रेफर
Congress Budget Reaction 2026: ‘उम्मीदें ऊंची थीं, नतीजा फीका’, जयराम रमेश का सरकार पर तीखा हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akshat Agrawal Murder
Akshat Agrawal Murder : अक्षत अग्रवाल हत्याकांड में पूर्व कर्मचारी को उम्रकैद, दो साल की सुनवाई के बाद अदालत का फैसला

Akshat Agrawal Murder मामले में करीब दो साल…

Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया
Hockey World Cup 2026 : टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम (Hockey…

Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल
Bhind Road Accident  : गायों को बचाने में डंपर से भिड़ी पिकअप, 8 मजदूरों की मौत, 25 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क हादसे…

Shiv Mahapuran Katha
Shiv Mahapuran Katha : शिवमहापुराण कथा स्थल पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं 7 महिलाओं पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित (Shiv…

Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
Solar Plant : सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में सोलर प्लांट (Solar Plant) निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?