CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UPSC Result 2024: शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी इस अंदाज में बधाई, डिप्टी सीएम भी हुए खुश

UPSC Result 2024: शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी इस अंदाज में बधाई, डिप्टी सीएम भी हुए खुश

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share

प्रयागराज , 22 अप्रैल 2025 :

UPSC Results 2024: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज की निवासी शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभकामनाएं दी हैं.

सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बहुप्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई. प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त कर हम सभी का मानवर्धन करने वाली प्रदेश की बेटी शक्ति दुबे को बहुत-बहुत बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी Nation First के संकल्प, प्रखर लोकनिष्ठा एवं अटूट सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे.  आप सभी के स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!

क्या बोले डिप्टी सीएम?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- प्रयागराज की प्रतिभाशाली बिटिया शक्ति दुबे जी को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ढेरों बधाई. साथ ही, देश व प्रदेश के सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह अत्यंत गौरव का विषय है कि शीर्ष 5 में से 3 स्थानों पर बेटियों ने स्थान बनाकर देश में नारीशक्ति का परचम लहराया है. आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है.

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई उंचाइयाँ मिली है. आज माताएं और बहनें प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रनिर्माण को नई दिशा और दृढ़ता प्रदान कर रही हैं.

शक्ति दुबे ने अपनी सफलता पर क्या कहा?

उधर, शक्ति दुबे ने कहा, ‘ये मेरी काफी सालों की मेहनत है. मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था. पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी. परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया. ये मेरा पांचवा प्रयास था.’

Mining Inspector Recruitment : खनिज निरीक्षक पदों के लिए 14-15 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार, CGPSC ने जारी की गाइडलाइन
Chhattisgarh Local Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन का अवकाश घोषित, इन जिलों के कलेक्टरों ने जारी किए आदेश
Karni Sena Jan Kranti Andolan Harda: हरदा में आज सड़कों से स्टेडियम तक सख्ती, 21 मांगों के बीच शहर अलर्ट मोड पर
Virat Kohli Post : ‘आप तभी फेल होते हैं जब…’ ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट कोहली के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Sikandar की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की आएगी नौबत? इस काम में पीछे है Salman Khan की फिल्म

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?