CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » LSG vs DC : केएल राहुल-पोरेल के आगे बेदम हुई लखनऊ, ठोकी प्लेऑफ के लिए दावेदारी

LSG vs DC : केएल राहुल-पोरेल के आगे बेदम हुई लखनऊ, ठोकी प्लेऑफ के लिए दावेदारी

By Newsdesk Admin
22/04/2025
Share
LSG vs DC
LSG vs DC

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-40 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ.।

इस मैच में दिल्ली (LSG vs DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऋषभ पंत की लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी दिल्ली ने 18वें ओवर में ही इसे चेज कर लिया। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार फिफ्टी जड़ी।

160 रनों के जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में ही करुण नायर अपना विकेट गंवा बैठे। मार्करम ने उनका विकेट झटका। इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों अच्छी लय में दिखे।

पोरेल ने 32 गेंद  में फिफ्टी जड़ी. लेकिन 12वें ओवर में उनका विकेट गिर गया। लेकिन एक छोर पर केएल राहुल टिके रहे. उन्होंने 40 गेंद में अर्धशतक जमाया. नाबाद भी रहे। वहीं, पोरेल का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए पहुंचे अक्षर ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। इसके दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया।

ऐसी रही लखनऊ की पारी (LSG vs DC)

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मेजबान लखनऊ (LSG vs DC) की शुरुआत बेहद शानदार रही। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने तूफानी शुरुआत की. दोनों ने हर गेंदबाज को आंड़े हाथों लिया. एडेन मार्करम ने महज 30 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ दी।  दोनों बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 90 रन जोड़े, लेकिन मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे।

मार्करम ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के जड़े लेकिन इसके बाद आईपीएल में अबतक धमाल मचाने वाले निकोलस पूरन मैदान में पहुंचे। उन्होंने कुलदीप को दो चौका भी जड़ा लेकिन 12वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें अपना निशाना बनाया। पूरन के बल्ले से केवल 9 रन ही निकले। इसके बाद अब्दुल समद भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, इसी ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को भी चलता किया मार्श के बल्ले से 45 रन निकले।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लीग चरण का आधा सफर खत्‍म हो गया। सभी दस टीमें अब तक कम से कम अपने आधे यानि 8-8 लीग मैच खेल चुकी हैं। लीग चरण में सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने हैं, जिसके बाद प्‍लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2025 में अब चार टीम 12-12अंकों के साथ प्‍लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे हैं। टॉप पर गुजरात टाइटंस, दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स, तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स और चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है।

𝙎𝙞𝙭𝙚𝙨 𝙞𝙣 𝙎𝙮𝙢𝙥𝙝𝙤𝙣𝙮 🤌

Abishek Porel & KL Rahul took on Ravi Bishnoi to switch gears and ignite #DC's run chase 💪

Updates ▶️ https://t.co/nqIO9mb8Bs#TATAIPL | #LSGvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/397wvwLbVF

— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2025
गर्मी का कहर तेज: स्वास्थ्य मंत्री अलर्ट, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश
पति को भाभी संग आपत्ति जनक स्थिति में देख, दो बच्चों संग बीवी ने उठाया खौफनाक कदम
Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …
चीनी से मनाया जश्न, अब बनीं अफसर – पहाड़िया जनजाति की बबीता की संघर्ष से भरी सफलता की कहानी
Operation Sindoor: ‘राजा बाबू कपड़े बदलकर ऑपरेशन वोट बैंक…’, संजय सिंह का पीएम मोदी पर तंज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?