CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के ऑर्डर पर एक्शन

भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान सरकार का X अकाउंट, IT मंत्रालय के ऑर्डर पर एक्शन

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर 24 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (IT मंत्रालय) ने Elon Musk के X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) के कहा कि भारत में पाक सरकार के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाए।

X ने भारत सरकार की इस रिक्वेस्ट पर एक्शन लेते हुए उस अकाउंट को भारत में बंद कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि पाक सरकार का X अकाउंट अब भारत में नजर नहीं आएगा। X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर है, जहां दुनियाभर के नेता और सरकारों के वेरिफाइड अकाउंट होते हैं।

इन अकाउंट के जरिए वे अपने देश के फैसले और अन्य जानकारी देती हैं। भारत में ये अकाउंट ब्लॉक हो चुका है, जिसका स्क्रीनशॉट्स नीचे देख सकते हैं। ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट्स में आप देख सकते हैं, जिसमें लिखा है कि IN यानी भारत में कानूनी मांग के चलते पाकिस्तान सरकार के अकाउंट को रोक दिया गया है।

मंगलवार को हुआ था हमला : बताते चलें कि मंगलवार को भारत के जम्मू-कश्मीर में पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले में कई पर्यटकों की जान चली गई। इस हमले के बाद भारत सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि पहलगाम में हमले के बाद भारत में बुधवार शाम को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक हुई।

इसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए गए। सबसे पहला फैसला है कि भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया जाए।

दूसरा फैसला है कि पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास अब बंद किया जाए। भारत ने तीसरा कड़ा कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को भी रोक दिया है। 

चौथा फैसला यह है कि भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनायिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

पांचवां और अहम फैसला है कि अब पाकिस्तानियों को भारत का वीजा नहीं मिलेगा। अब गुरुवार को भारत में X प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान सरकार का अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।

X प्लेटफॉर्म एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया भर के नेता और लगभग सभी देशों के प्रतिनिधित्व के अकाउंट होते हैं।

उपभोक्ता मामलों में रिफंड पर ब्याज भी मुआवजा जैसा- कन्ज्यूमर कमीशन ने क्यों कहा ऐसा
पंजाब से चिट्टा ला कर भिलाई दुर्ग में खपा रहा नशे का मास्टर माइंड शेरा उर्फ शेर सिंह पुलिस के गिरफ्त में, 5 लाख का मादक नशा चिट्टा जब्त, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अमृतसर से दबोच लाई 3 तस्कर
TET Exemption Demand : शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा
दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़
मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति से करवाई शादी:11 महीने युवती के साथ रहा, उसी के पैसों से कार खरीदी, 7 लाख वसूले,दोनों फरार..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : दिव्यांगों के सम्मान और आत्मनिर्भरता पर सरकार का बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने 1000 से ज्यादा हितग्राहियों को बांटे सहायक उपकरण

रायपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दिव्यांगजनों…

Hemchand Yadav University
Hemchand Yadav University : कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख गबन, कुलसचिव गिरफ्तार

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav University) में वित्तीय…

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?