CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal Digital Facility Center : डिजिटल सेवाओं की पहुंच अब गांव तक, ग्रामीणों को मिलेगी नकद भुगतान सहित नागरिक सुविधाएं

Atal Digital Facility Center : डिजिटल सेवाओं की पहुंच अब गांव तक, ग्रामीणों को मिलेगी नकद भुगतान सहित नागरिक सुविधाएं

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share
Atal Digital Facility Center
Atal Digital Facility Center

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ (Atal Digital Facility Center) का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं और पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी से प्रदेश को डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अब सरकारी सेवाएं जैसे पेंशन, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, डिजिटल भुगतान और डीबीटी से मिलने वाली राशि का आहरण ग्रामीण क्षेत्रों में ही संभव होगा।

मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव मोर पानी महाअभियान’ का शुभारंभ करते हुए जल संरक्षण को समय की जरूरत बताया और प्रदेश की 11,693 ग्राम पंचायतों में जल संचयन के लिए जनभागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर में गिरावट को रोकने के लिए वर्षा जल संचयन और वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपाय जरूरी हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “डिजिटल और समावेशी शासन” की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सुविधा केंद्र ग्रामीणों की सुविधा के लिए वरदान साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, बस्तर, धमतरी, रायगढ़ और जशपुर जिलों (Atal Digital Facility Center) के लाभार्थियों से संवाद किया।

बस्तर की सुमनी बघेल ने बताया कि अब उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि निकालने 18 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, वहीं धमतरी की चेतना देवांगन ने गांव में ही 2 हजार रुपये की निकासी कर इस सुविधा की उपयोगिता को दर्शाया।

रायगढ़ की सुभद्रा साव ने कहा कि इस सुविधा से वह अपनी बिटिया की पढ़ाई को सुचारु रूप से जारी रख पाएंगी। इन अनुभवों ने केंद्र की सफलता की गवाही दी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि अगले छह महीनों में 8,000 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र (Atal Digital Facility Center) स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि डिजिटल सुविधा केंद्र पारदर्शी शासन के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

उन्होंने जल संरक्षण, अपूर्ण आवास निर्माण और सरकारी योजनाओं की सुगम पहुंच पर विशेष ध्यान देने का आग्रह पंचायत प्रतिनिधियों से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक वर्चुअली जुड़कर इस ऐतिहासिक पहल का साक्षी बने।

Weather Update Chhattisgarh 2026: दो दिन बाद बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के संकेत
RTE Fee Protest : RTE फीस बढ़ोतरी पर बवाल! 5 हजार निजी स्कूल बंद, एडमिशन रोकने की चेतावनी
Commercial LPG Supply Limited: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सप्लाई सीमित, सरकार ने कहा—घरेलू LPG का पर्याप्त स्टॉक; शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर जारी
Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?