CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GIS Technology for Water Conservation : छत्तीसगढ़ में 11,663 पंचायतों में GIS तकनीक से होगा पानी का संरक्षण

GIS Technology for Water Conservation : छत्तीसगढ़ में 11,663 पंचायतों में GIS तकनीक से होगा पानी का संरक्षण

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
GIS Technology for Water Conservation
GIS Technology for Water Conservation

सीजी भास्कर, 27 अगस्त। प्रदेश में जल संकट की बढ़ती समस्या से निपटने और जल संरक्षण को वैज्ञानिक ढंग से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार अब जियोग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी जीआइएस तकनीक (GIS Technology for Water Conservation) का उपयोग करने जा रही है।

Contents
  • केंद्रीय स्तर पर निगरानी
  • भू-जल स्तर में गिरावट चिंताजनक
पंचायत स्तर पर पौधारोपण, जल संचयन और संवर्धन के लिए उपयुक्त स्थानों की खोज अब आधुनिक तकनीक से होगी। यह पहल राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत की जा रही है।

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार अब पंचायतों के विकास कार्यों की योजनाएं जीआइएस आधारित (GIS Technology for Water Conservation) तैयार होंगी।

इसके लिए युक्तधारा पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे न केवल योजनाओं की सटीकता बढ़ेगी बल्कि निगरानी और क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दिशा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे तकनीकी तौर पर दक्ष होकर बेहतर परिणाम दे सकें।

फिलहाल, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सभी जिलों के एक-एक विकासखंड की पंचायतों में इस तकनीक का प्रयोग किया गया था। परिणाम उत्साहजनक रहे और इसी कारण अब इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी है।

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश की 11,663 ग्राम पंचायतों में इस तकनीक (GIS Technology for Water Conservation) को लागू किया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तकनीक के जरिये जलस्रोतों के आसपास की भूमि के भू-प्राकृतिक स्वरूप का विश्लेषण कर यह पता लगाया जा सकेगा कि किस प्रकार की संरचनाएं और सुविधाएं बनाई जाएं ताकि जल संचयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इससे उपयुक्त स्थानों का चयन आसान होगा और भविष्य में जल संकट से बचने के लिए टिकाऊ समाधान सामने आएगा।

केंद्रीय स्तर पर निगरानी

युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों की निगरानी अब केंद्रीय स्तर से होगी। पोर्टल पर पंचायतों की सरकारी भूमि और अन्य संसाधनों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।

इससे राज्य सरकार को सही आंकड़े मिलेंगे और योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध व प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। यह पोर्टल ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा गतिविधियों की योजना को सुविधाजनक बनाने का भी प्रमुख साधन बनेगा।

भू-जल स्तर में गिरावट चिंताजनक

प्रदेश में भू-जल स्तर (Groundwater Level) लगातार नीचे जा रहा है। पिछले 20 वर्षों में सुरक्षित विकासखंडों की संख्या 138 से घटकर 120 पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा अप्रैल में जारी सर्वेक्षण रिपोर्ट ने इस स्थिति को गंभीर बताया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 146 विकासखंडों में से पांच विकासखंड – बालोद जिले का गुरूर, बेमेतरा जिले के नवागढ़, बेमेतरा, बेरला और रायपुर जिले का धरसींवा – गंभीर श्रेणी में आ गए हैं। वहीं 21 विकासखंड धीरे-धीरे गंभीर श्रेणी की ओर बढ़ रहे हैं।

जल संरक्षण विशेषज्ञों का कहना है कि जीआइएस तकनीक (GIS Technology for Water Conservation) का उपयोग प्रदेश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

इससे जल संचयन व संवर्धन योजनाओं को वैज्ञानिक आधार मिलेगा और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से योजनाएं तैयार होंगी।

राज्य सरकार का मानना है कि इस तकनीक के जरिये आने वाले समय में जल संकट की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा और प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को राहत मिलेगी।

CG News 🛑 T-20 फायनल मुकाबले पर ऑनलाइन बेटिंग में‌ लगा 5 करोड़ का दांव 🛑 72 एटीएम, 21 मोबाइल, 26 सिम, 37 चेक बुक और दो बाइक समेत 85 बैंक खातों पुलिस ने किए फ्रीज
Fake Bracelet Fraud : सुनार को लगाते थे चूना, नकली ब्रेसलेट दे ली सोने की चेन… मां-बेटे गिरफ्तार
BJYM District President List : जल्द आएगी BJYM जिलाध्यक्षों की लिस्ट, 3 नाम फाइनल, संगठन लगाएगा मुहर
Bastar Police Alert : नए साल के जश्न पर बस्तर पुलिस अलर्ट: शांति, सुरक्षा और अनुशासन के लिए चप्पे-चप्पे पर सख्त निगरानी
Income Tax Raid in Bilaspur: सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आईटी की दबिश, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?