CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत माला प्रोजेक्ट : ACB-EOW का छापा, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा

भारत माला प्रोजेक्ट : ACB-EOW का छापा, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW ने छापेमारी की है। करीब 17 से 20 अधिकारियों के यहां कार्रवाई चल रही है। SDM, तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक समेत राजस्व विभाग के कई अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

केंद्र सरकार की एक अहम सड़क विकास योजना है, जिसके तहत देशभर में सड़कों का निर्माण और विस्तार किया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों के घेरे में कुछ अधिकारी और ठेकेदार बताए जा रहे हैं, जिन पर काम में लापरवाही और घोटाले के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियां अब इन पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह से नया रायपुर, अभनपुर, दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश के अन्य जिलों में टीम कार्रवाई के लिए पहुंची हुई है।

इससे पहले भारतमाला प्रोजेक्ट में सामने आए कथित मुआवजा घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को चिट्ठी भेजकर शिकायत की थी।

पीएमओ ने महंत की शिकायत पर संज्ञान लिया। खुद डॉ. महंत ने इसकी पुष्टि की थी।

भारत माला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण मामले में 43 करोड़ का घोटाला हुआ है। जमीन को टुकड़ों में बांटकर NHAI को 78 करोड़ का भुगतान दिखाया गया। SDM, पटवारी और भू-माफिया के सिंडिकेट ने बैक डेट पर दस्तावेज बनाकर घोटाले को अंजाम दिया।

कुछ दिनो पहले रायपुर-विशाखापट्टनम तक बन रही (वाइजैग) इकोनॉमिक कॉरिडोर में घोटाले केस में घोटाले की शिकायत के बाद कोरबा डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे को सस्पेंड किया गया था। इसके पहले जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया था। शशिकांत और निर्भय पर जांच रिपोर्ट तैयार होने के 6 महीने बाद कार्रवाई हुई है। निर्भय कुमार साहू सहित पांच अधिकारी-कर्मचारियों पर 43 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक राशि की गड़बड़ी का आरोप है।

अवर सचिव के निर्देश पर बनी जांच रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है, कि अभनपुर इलाके में पदस्थ अधिकारियों ने बैक डेट में जाकर दस्तावेजों में गड़बड़ी की और जमीन मालिक को नुकसान पहुंचाया।

यह खुलासा अफसरों ने किया, कि अभनपुर के ग्राम नायक बांधा और उरला में चार एकड़ जमीन जो सर्वे से पहले एक परिवार के पास थी। वो सर्वे होने के ठीक कुछ दिन पहले एक ही परिवार के 14 लोगों के नाम पर बांट दी गई। इसके बाद एक ही परिवार के सदस्यों को 70 करोड़ रुपए की मुआवजा का भुगतान कर दिया गया।

जांच अधिकारियों ने तत्कालीन अफसरों की इस कार्यप्रणाली का सीधा जिक्र अपनी जांच रिपोर्ट में किया है। रायपुर विशाखापट्नम इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुई आर्थिक गड़बडी पर NHAI के अधिकारियों ने भी आपत्ति जताई थी।

एनएचएआई की आपत्ति के बाद जांच रिपोर्ट को सचिव राजस्व विभाग को भेजा गया था और मुआवजा वितरण रोका गया था।

Lok Sabha Seat Increase Bill 2026: 543 से 816 सीटों का प्रस्ताव, 33% महिला आरक्षण पर सरकार की तैयारी
हमारे समाज में वर्ण व्यवस्था नहीं है क्या…’ ब्राह्मण संगठनों के विरोध के बाद पोस्टपोन हुई ‘फुले’, भड़क गए अनुभव सिन्हा
Maoist Attack : दंतेवाड़ा में प्रेशर आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल
Silver and old mobiles worth lakhs seized in Surguja : पश्चिम बंगाल के 5 युवक हिरासत में
Sand Mining Murder Case : रेत कारोबार हत्याकांड पर CM साय का बड़ा बयान, दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rice Rakhi : धान-चावल से बनी राखियां बनीं आकर्षण, महिलाओं ने दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : रक्षाबंधन के त्योहार…

Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : खरीफ सीजन में…

Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों…

Temple Theft
Temple Theft : रात 2 बजे काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़ी और जेवर समेटे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में…

Rajiv Gandhi
Rajiv Gandhi : राजीव गांधी की जयंती पर पेंड्रा में कांग्रेसजनों ने किया याद, पुष्पांजलि देकर योगदान को नमन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?