CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ठेकेदार से 32 लाख रिश्वत लेते रेलवे चीफ इंजीनियर गिरफ्तार:करोड़ों का ठेका दिलाने अवैध वसूली,CBI ने छापेमारी कर कॉन्ट्रैक्टर समेत चार को किया अरेस्ट

ठेकेदार से 32 लाख रिश्वत लेते रेलवे चीफ इंजीनियर गिरफ्तार:करोड़ों का ठेका दिलाने अवैध वसूली,CBI ने छापेमारी कर कॉन्ट्रैक्टर समेत चार को किया अरेस्ट

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस केस में विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद, ठेकेदार सुशील झाझरिया, और उसके कर्मचारी मनोज पाठक को भी हिरासत में लिया गया है।

सीबीआई की जांच में सामने आया कि चीफ इंजीनियर ने रेलवे के करोड़ों रुपये के ठेके ठेकेदार की झाझरिया कंपनी को दिलाने के एवज में 32 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के अनुसार, 21 अप्रैल को विशाल आनंद ने ठेकेदार सुशील झाझरिया से उसकी कंपनी के ऑफिस से मुलाकात की। रेलवे अधिकारी ने रेलवे के कॉन्ट्रैक्ट दिलाने ​के लिए कॉन्ट्रैक्टर से 32 लाख रुपए रिश्वत की मांग की।

रेलवे अधिकारी विशाल ने रिश्वत की रकम को उन्होंने सीधे लेने की बजाय रांची में अपने भाई कुणाल आनंद को देने के लिए कहा। कंपनी के एमडी इसे लेकर तैयार हो गए।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

बातचीत के अनुसार, सुशील झाझरिया ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक को रिश्वत की राशि लेकर रांची भेजा। जैसे ही मनोज पाठक ने 32 लाख रुपये कुणाल आनंद को दिए, सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। बरामद की गई राशि चीफ इंजीनियर के भाई के कब्जे से मिली है।

सीबीआई के अनुसार, यह रिश्वत ठेकेदार की कंपनी झाझरिया निर्माण लिमिटेड द्वारा रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट जैसे रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), रेलवे अंडर ब्रिज (RUB), पुल निर्माण और ट्रैकलाइनिंग के लिए लिए गए ठेकों को हासिल करने के बदले दी गई थी।

बिलासपुर में कंपनी के दफ्तर पर छापा

इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीबीआई की 8 से 10 सदस्यीय टीम ने कॉन्ट्रैक्टर के बिलासपुर स्थित कार्यालय में छापा मारा। टीम ने कंपनी के दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल डेटा की गहन तलाशी ली। कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस कंपनी को हाल के वर्षों में रेलवे के करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट मिले हैं। संदेह है कि ये सारे ठेके अधिकारियों के साथ मिलीभगत से हासिल किए गए थे।

Good News : दिल्ली राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन ने टूटा मिथक, डाक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प, छत्तीसगढ़ से विधायक रिकेश की भी शिरकत, कहा- और मजबूत होगा “विश्वास”
Road Accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने बुजुर्ग को कुचला, सड़क पर मचा चीख पुकार का माहौल
Public Pandals Policy Update : अब नहीं लगा सकेंगे सार्वजनिक मार्ग और बिजली तारों के नीचे पंडाल
मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में 19 मार्च से बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेगा पानी..
Oh…my….God.. नकली नाेट देकर खरीदा असली सोना, 1 करोड़ 30 लाख के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह “अनुपम खेर” की तस्वीर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह “रिसोल बैंक आफ इंडिया” की सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV
Hyundai Bayon Launch : CNG के साथ Creta वाला मजा, Hyundai ला रही नई SUV

हुंडई भारतीय बाजार में नई एसयूवी बेयॉन (Hyundai…

Bhupesh Baghel Election Petition : हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को राहत नहीं, चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

Bhupesh Baghel Election Petition : पूरा मामला पाटन…

T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल
T20 Cricket Records : टी-20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी, संजू भी दिग्गजों की सूची में शामिल

संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में 9 हजार…

PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया...
PM Modi Birthday : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मोदी को किया बर्थडे विश, एक्स पर पोस्ट में बताया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (PM Modi Birthday)…

IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान
IND vs AFG : अभिषेक का तूफानी शतक, फिर गेंदबाजों का कहर, 94 रन पर ढेर अफगानिस्तान

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 3-0…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?