CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत, क्या है इरादा?

एक साल में RBI ने खरीद डाला 57.5 टन सोना, कौन सा भंडार भर रहा है भारत, क्या है इरादा?

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Gold Smuggling Case
Gold Smuggling Case

सीजी भास्कर 26 अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 57.5 टन सोना खरीदा है, जिससे देश का कुल स्वर्ण भंडार बढ़कर 879.6 टन हो गया है. यह खरीद पिछले सात वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी वार्षिक खरीद मानी जा रही है. सोने को हमेशा से सेफ हेवन यानी मुसीबत के समय काम आने वाली चीज के रूप में देखा जाता है. आम लोगों के साथ साथ अब रिजर्व बैंक भी अपना गोल्ड भंडार बढ़ा रहा है. इसके पीछे RBI की रणनीति है कि वह अपने विदेशी मुद्रा भंडार को विविध बनाकर, जोखिमों से सुरक्षित रखना चाहता है.

बार-बार सोना क्यों खरीद रहा है RBI सोना?RBI की यह खरीदारी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई है. दुनिया भर में कई केंद्रीय बैंक अमेरिकी डॉलर की अस्थिरता और पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के दबाव के कारण अपने भंडार में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं. भारत भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है ताकि अपने भंडार को मजबूत और संतुलित बना सके.कब-कब ख़रीदा सोना?इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब तक सबसे ज्यादा सोने की खरीद वित्त वर्ष 2021-22 में की थी, जब कुल 66 टन सोना भंडार में जोड़ा गया. इसके बाद 2022-23 में 35 टन और 2023-24 में 27 टन सोना खरीदा गया.

वित्त वर्ष 2024-25 में भी सोने की खरीद ने रफ्तार पकड़ी है. इस ट्रेंड के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और डॉलर की अस्थिरता प्रमुख वजह मानी जा रही है. नवंबर 2024 में डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले सोने की ओर बढ़ा है.RBI की यह रणनीति भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को विविधता देने और वैश्विक जोखिमों से बचाव के लिए अहम मानी जा रही है.कहां रखा है भारत का सोना?

बता दें कि देश का अधिकांश स्वर्ण भंडार इंग्लैंड और अन्य विदेशी बैंकों में रखा गया है. वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत उन शीर्ष देशों में शामिल रहा है जिन्होंने सबसे अधिक मात्रा में सोना खरीदा. यह कदम वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी के बावजूद उठाया गया है.मुसीबत में कैसे आएगी काम?विशेषज्ञों का मानना है कि RBI की यह नीति न केवल आर्थिक स्थिरता बढ़ाएगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और विदेशी कर्ज के जोखिम को भी कम करेगी.

इसके अलावा, यह भारतीय रुपये को वैश्विक स्तर पर मज़बूती देने की दिशा में एक अहम रणनीतिक प्रयास भी माना जा रहा है.कुल मिलाकर, RBI की ओर से इतनी बड़ी मात्रा में सोने की खरीद को भारत की दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है, जिसका उद्देश्य है वैश्विक वित्तीय अस्थिरता से देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना और विदेशी मुद्रा भंडार को संतुलित बनाए रखना.

Ameesha Akshaye Trolling : थ्रोबैक में फंसी बात: अक्षय खन्ना पर तारीफ की और अमीषा पटेल को मिल गया ट्रोल्स का ‘इनाम’
निगमायुक्त बोले – सफाई हमारे लिए चैलेंज: 38 मिनट में राजवाड़ा किया साफ, शहरवासियों का मिल रहा सहयोग..
Round Trip Package : अब रिटर्न टिकट पर पाएं 20% की छूट, रेलवे ने शुरू की नई स्कीम
Love Jihad Councillor Indore Case : लव जिहाद के आरोपित पार्षद की पार्षदी समाप्त करने का प्रस्ताव पारित, 67 पार्षदों ने कहा – आरोपित को पार्षद रहने का अधिकार नहीं
Sudirman Cup 2025 : न सिंधु और न ही प्रणॉय, टूटा भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?