CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के खिलाफ प्रस्ताव, डिप्टी CM बोले- ‘शेर और बकरी ने एक…’

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पहलगाम हमले के खिलाफ प्रस्ताव, डिप्टी CM बोले- ‘शेर और बकरी ने एक…’

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर विधानसभा सत्र की सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में हम यह पैगाम देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया आतंकवादी हमले के खिलाफ है। पहलगाम हमले ने इंसानों को झंझोड़ कर रख दिया।

उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमला उन चुनौतियों को याद दिलाता है जिनका हम सब सामना कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वो पूरे देश सहित जम्मू कश्मीर के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे।”

जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राथर का बयान समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने पहलगाम हमले को लेकर सदन में रेजोल्यूशन पेश किया। सदन के अंदर सभी दलों के सदस्यों ने एक सुर में प्रस्ताव का समर्थन किया और पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की।

इस दौरान सदन में मौन भी रखा गया। सदन में शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह को श्रद्धांजलि दी गई।‌ उन्होंने पर्यटकों को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए ​थे।

आतंकी हमले की निंदा के लिए हमारे पास लफ्ज नहीं- सुरेंद्र चौधरी

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि “आज जम्मू कश्मीर के लोगों के पास वो लफ्ज नहीं है, जिन लफ्जों से हम इस हादसे की निंदा करें। जम्मू कश्मीर मेहमाननवाजी के लिए पहचाना जाता है। जो लोग भी यहां से गए वह लोग यहां के एंबेसडर बनकर गए। जम्मू कश्मीर में शेर और बकरी ने एक साथ पानी पिया है। हमारा इतिहास तो भाईचारे का है।”

​उन्होंने आगे कहा कि यहां के लिए महात्मा गांधी ने भी कहा था कि अगर कहीं से मुझे रोशनी की किरण नजर आती है तो वह जम्मू कश्मीर है। कुछ लोग जम्मू कश्मीर के भाईचारे को नजर लगाना चाहते हैं। इसको खत्म करना चाहते हैं।

उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने ये भी कहा कि जम्मू कश्मीर की धरती कई बार खून से लथपथ हुई। इस भाईचारे की विशाल देश और दुनिया में दी जाती है।

अदिल शाह ने अपनी जान लोगों की जान बचाने में गंवा दिया। हम दुआ करते हैं कि यह जम्मू कश्मीर पर आखिरी हमला हो और इसके बाद जम्मू कश्मीर में कोई हमला न हो।

मुझसे दहेज में मांगे 3 करोड़”… झांसी की राजकुमारी ने पूर्व मंत्री के बेटे पर लगाए कई गंभीर आरोप
Prateek Yadav : प्रतीक यादव की मौत पर आखिर क्यों उठने लगे बड़े सवाल, मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा
Divyang Employment Camp Raipur : दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का बड़ा मौका, रायपुर में आज 100 पदों पर विशेष प्लेसमेंट कैम्प
Dry canteen built in 3 months : SP भावना गुप्ता का सराहनीय कदम, 3 महीने में बनी ड्राई कैंटीन
पत्नी मायके गई, इधर घर में मिली युवक की लाश; पुलिस ने जताई स्वाभाविक मौत की आशंका..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

Chhattisgarh Suicide Cases : दो अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, इलाके में मातम

Chhattisgarh Suicide Cases

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?