CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपये लेते पकड़ा

मोतिहारी में कार्यपालक अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपये लेते पकड़ा

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

मोतिहारी , 29 अप्रैल 2025 :

Motihari News: मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने दो लाख रुपये घूस लेते एक कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को गिरफ्तार किया है. मंगलवार (29 अप्रैल) की सुबह निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है. राशि भुगतान करने के नाम पर ठेकेदार से घूस लिया जा रहा था. इसी दौरान निगरानी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया. गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के पैतृक आवास सीवान में भी छापेमारी की जा रही है.

60 लाख के भुगतान के बदले में मांगे गए थे ये रुपये

योजना एवं विकास विभाग में कार्यरत अजय कुमार पर तीन लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है. बताया जाता है कि एक ठेकेदार संतोष कुमार यादव ने कल्याणपुर प्रखंड में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किया था. निर्माण कार्य के बाद पहली किस्त में 60 लाख रुपये का भुगतान होना था. इस 60 लाख रुपये के भुगतान के बदले में कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी.

किराए के मकान से अजय कुमार को किया गया गिरफ्तार

ठेकेदार संतोष कुमार यादव का कहना है कि पूरी योजना तीन करोड़ की थी, जिसमें से प्रारंभिक भुगतान किया जाना था. प्रथम किस्त में 60 लाख रुपये की निकासी होनी थी. इसी के लिए कार्यपालक अभियंता की ओर से घूस मांगा जा रहा था. इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी से कर दी. इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर राजा बाजार स्थित किराए के मकान से कार्यपालक अभियंता अजय कुमार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. संतोष यादव से दो लाख रुपया लिया जा रहा था.

निगरानी के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि मामले का सत्यापन करते हुए छापेमारी की गई. मोतिहारी के राजा बाजार स्थित किराए के मकान से अजय कुमार को दो लाख रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता के सीवान स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है. अजय कुमार से पटना में पूछताछ होगी. उसके बाद निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Raipur IPL Betting Crackdown: IPL से पहले सट्टेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, ‘अब खेल नहीं, सीधा एक्शन होगा’
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला आतंकवाद तो भारत के मौलाना ने भी दिया जवाब, जानें क्या कहा
तू मुझे अच्छी लगती है, चल राधा रानी के मंदिर…’, रेप के बाद खून से भरी मांग, फिर शादी से मुकर गया इंस्पेक्टर
Bangladesh Hindu Mob Lynching: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा, भारत में बढ़ी राजनीतिक चिंता
प्रेमी संग रंगेहाथ पकड़ने के बाद मां ने नाबालिग बेटी को काट डाला, धड़ मिला, सिर की तलाश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

GST Rate Cut Impact
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

GST Rate Cut Impact : सीमेंट हो सकती है 35 रुपये सस्ती, भवन निर्माण की लागत घटेगी

11/09/2025
देश-दुनियामौसम

Western Disturbance Alert: उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

04/11/2025
देश-दुनिया

किस शहर ने बदली युवाओं की धड़कनें? मध्य प्रदेश में बढ़ती Student Mental Health Crisis ने खड़ी की नई चुनौती

26/11/2025
Child Suicide Over Cain
अपराधदेश-दुनिया

Child Suicide Over Cain : एक चेन, एक डर… और एक मासूम की टूटती सांसें: 11 साल के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

30/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?