CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दहलाने वाली घटना: लोहरदगा में स्कूली छात्रा की हत्या, नाबालिग प्रेमी ने वारदात का वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली!

दहलाने वाली घटना: लोहरदगा में स्कूली छात्रा की हत्या, नाबालिग प्रेमी ने वारदात का वीडियो बनाया और फिर फांसी लगा ली!

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर 29 जून झारखंड के लोहरदगा में सेरेंगदाग इलाके में नाबालिग लड़के ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. उसने इस वारदात का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों स्कूली छात्र-छात्रा थे, जिनके बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने नाबालिग लड़की की चाकू से हत्या कर दी.

आरोपी दुंदरु गांव का रहने वाला था. वहीं मृतका की उम्र 14 साल थी, जो उसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर रहकर पढ़ती थी. पेशरार थाना प्रभारी रामाशीष यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था.दोनों दोस्तों और सहेलियों के साथ पेशरार प्रखण्ड के डांडू गांव की रथयात्रा मेला देखने गए थे. इस बीच मेला से वापस लौटते समय देर शाम दोनों के बीच कोई विवाद हुआ होगा, जब लड़के ने लड़की पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. चर्चा है कि लड़की पहले लड़के से बात करती थी, फिर उसने दूरी बना ली.

शायद यही वजह रही कि लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया.आरोपी लड़के ने चाकू से वार करते समय वीडियो भी बनाया. उसकी मौत के बाद लाश और चाकू के साथ सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह भागकर जंगल में चला गया, जहां उसने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली. ग्रामीणों ने बताया कि जब तक युवक ने आत्महत्या नहीं की, तब तक वह वीडियो बनाता रहा.

आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल बंद कर दिया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.मृतक लड़की के पिता का कहना है कि बेटी स्कूल में पढ़ती थी. कल वह डांडू मेला देखने गई थी. लड़का भी उसके साथ था, उसके हाथ में चाकू था. जब उसने बेटी पर हमला किया तो अन्य लोग भी साथ थे. साथ में मौजूद लड़के-लड़कियों ने बचाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे. इसके बाद लड़के ने भागकर जंगल में खुदकुशी कर ली.

पत्नी से बोले मॉर्निंग वॉक पर जा रहा हूं, कमरे में मिला शव… एमपी में शिक्षा विभाग के बाबू ने किया सुसाइड, लेटर में वर्क लोड का जिक्र
“वन नेशन वन इलेक्शन” पर अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का फौरी एक्शन
IPL 2025: ‘बचपन के प्यार’ के साथ आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में तड़का लगाएंगी Shraddha Kapoor, ये सितारे देंगे साथ
पहले पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की… फिर फंदे से लटककर दे दी जान, प्रीति कुशवाह की दर्दनाक कहानी
Moroccan Building Collapsed : 4 मंजिला आवासीय इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से 19 लोगों की मौत, 16 लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?