CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खालिस्तान बनाने चले थे, पार्टी तक नहीं रही, कनाडा चुनाव में जगमीत सिंह का सूपड़ा साफ

खालिस्तान बनाने चले थे, पार्टी तक नहीं रही, कनाडा चुनाव में जगमीत सिंह का सूपड़ा साफ

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। कनाडा के आम चुनाव में मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी ने जीत दर्ज की है और सरकार बनाने जा रही है. हालांकि, अभी तक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. वहीं, खालिस्तानी नेता जगमीत सिंह की पार्टी एनडीपी को चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता जगमीत सिंह ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी सेंट्रल सीट भी हार चुके हैं. इस हार के बाद उन्होंने पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. वह आठ साल से एनडीपी के प्रमुख थे. लेकिन उनके लिए सबसे बड़ा झटका ये है कि एनडीपी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है. कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए पार्टियों को 12 सीटों की जरूरत होती है. लेकिन एनडीपी अभी तक के रुझानों में सात सीटों पर आगे है.

हार के बाद क्या बोले जगमीत सिंह?

खालिस्तानी नेता जगमीत ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं निराश हूं कि हम अधिक सीटें नहीं जीत सके. लेकिन मैं हमारी गतिविधियों को लेकर निराश नहीं हूं. मैं हमारी पार्टी को लेकर आशावादी हूं. मैं जानता हूं कि हम हमेशा डर के बजाए उम्मीद को चुनेंगे.

उन्होंने कहा कि लेकिन हमें केवल तभी हराया जा सकता है जब हम उन लोगों पर विश्वास कर लें जो कहते हैं कि हम बेहतर कनाडा का सपना कभी नहीं देखेंगे. मैं हमेशा संघर्षों के बजाए उम्मीद को चुनता हूं. एनडीपी ने 343 सीटों पर चुनाव लड़ा था. पार्टी ने पिछले चुनाव में 24 सीटें जीती थीं. इसे कनाडा में खालिस्तान के समर्थकों के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

बता दे कि लिबरल पार्टी 167 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि कंजर्वेटिव पार्टी 145 सीटों पर आगे है. ब्लॉक क्यूबेकॉइस पार्टी 23 सीटों पर, एनडीपी 7 तो ग्रीन पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है.

कौन हैं जगमीत सिंह?

जगमीत सिंह की उम्र फिलहाल 46 साल है. वह कनाडा में खालिस्तान के समर्थन वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ साल से प्रमुख रहे हैं. उनकी राजनीति का फोकस वर्कर्स और मजदूरों के मुद्दों के इर्द-गिर्द रहा है. उन्होंने 2017 में उस वक्त इतिहास रच दिया था, जब वो कनाडा में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले अल्पसंख्यक और सिख समुदाय से आने वाले पहले नेता बने थे. वह 2019 में सांसद चुने गए थे. 2021 से एनडीपी ने ट्रूडो की लिबरल पार्टी को सरकार बनाए रखने में मदद की थी. लेकिन बाद में उन्होंने ट्रूडो की लिबरल पार्टी से अपना समर्थन वापस ले लिया था.

दुर्ग के कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर जंगल में कर ली खुदकुशी, LIVE विडियो, कुम्हारी पुलिस को सूचना दे परिजन रवाना
Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?
Fake POCSO Case in Gurugram: पति को फंसाने के लिए पत्नी ने रची साजिश, 10 लाख में वकील से की डील
गांव वालों ने बनवाई शादी, परिवार के खिलाफ बोली दुल्हन
Google AI Hub Investment India : गूगल करेगा 15 अरब डॉलर का निवेश, भारत में यहां बनेगा देश का सबसे बड़ा एआई हब और डेटा सेंटर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Analog Paneer
Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती, होटल और रेस्टोरेंट को तुरंत बंद करनी होगी खरीद बिक्री

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद…

Police Verification
Police Verification : रायपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, 600 लोगों का सत्यापन, कई संदिग्धों से पूछताछ

रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?