CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के जावेद अख्तर, बोले- ‘हमारी सीमा जर्मनी से नहीं मिलती, इस बार…’

पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान पर बुरी तरह भड़के जावेद अख्तर, बोले- ‘हमारी सीमा जर्मनी से नहीं मिलती, इस बार…’

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल 2025 :

Javed Akhtar On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने तो पाकिस्तान को जम कर खरी खोटी सुनाई है.

जावेद अख्तर ने भारत में आतंक के लिए पाकिस्तान को साफ तौर पर जिम्मेदार ठहराया है. बातचीत के दौरान कहा, “ऐसे हमलों के बाद टेंशन तो होगी ही, कैसे नहीं होगी? हर कुछ दिनों में ऐसे हादसे होते हैं, तो फिर चिंता और नाराजगी स्वाभाविक है.”

हमारी सीमा जर्मनी से तो लगती नहीं है- जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा, “वहां की सरकार कहती है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन, क्या ये मान लेना आसान है कि आतंकी यहां आए, हमला किया और फिर कहीं और चले गए, वे भाग कर जर्मनी चले गया क्या, हमारी सीमा जर्मनी से तो लगती नहीं है. किसी को नहीं पता? क्या वाकई ये मुमकिन है? ये कहना कि उनका (पाकिस्तान) इससे कोई संबंध नहीं है, समझ से परे है.’

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान क्या कर रहा है? उन्हें इससे क्या हासिल हो रहा है? निर्दोष पर्यटकों पर गोलियां चला रहे हैं, इससे क्या मिलेगा?”

जावेद अख्तर ने अफसोस जताते हुए कहा, “ऐसा अक्सर होता है कुछ दिन चर्चा होती है और फिर लोग भूल जाते हैं. लेकिन, मुझे उम्मीद है कि इस बार सरकार कोई ठोस कदम उठाएगी और पाकिस्तान की सरकार को साफ बता दिया जाएगा कि अब ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

पाकिस्तानी कलाकारों के बैन को ठहराया सही

इस आतंकी हमले के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पाकिस्तान के कलाकारों पर भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. जब जावेद अख्तर से इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस मुद्दे के दो पहलू हैं, लेकिन फिलहाल के लिए पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए.”

इक्वाइन इन्फ्लुएंजा के बाद केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों का संचालन शुरू, श्रद्धालुओं को मिली राहत
नमाज विवाद पर SP सांसद इकरा हसन ने सरकार को घेरा, कहा- ‘मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट’
रथ यात्रा के दौरान बेकाबू हुआ हाथी, मची भगदड़, देखें वायरल वीडियो…
‘ऑपरेशन सिंदूर से हड़बड़ाया पाकिस्तान’ रामदास अठावले बोले- ‘अगर शांति चाहिए तो हमारे…’
One Sided Love Revenge : एकतरफा प्यार में प्रतिशोध के लिए बम से उड़ाने की धमकियां…महिला इंजीनियर गिरफ्तार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Goncha Festival 2026
Goncha Festival 2026 : जगदलपुर में गूंजेगा ऐतिहासिक गोंचा महापर्व, 9 दिनों तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : गोंचा महापर्व (Goncha…

Woman Suicide
Woman Suicide : 11 महीने के मासूम बच्चे के सिर से उठा मां का साया, फंदे पर लटकी मिली लाश

सीजी भास्कर, 03 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Dhamtari Suicide Cases : धमतरी में आत्महत्या के दो और मामले, 3 दिनों में 5 मौतों से बढ़ी चिंता

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : धमतरी आत्महत्या मामला…

Jashpur Bus Accident News
Jashpur Bus Accident News : झारखंड से आ रही तेज रफ्तार बस डायवर्जन पर पलटी, मची चीख-पुकार, 10 यात्री लहूलुहान

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : छत्तीसगढ़ के जशपुर…

Indian Navy Action : अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम

सीजी भास्कर, 03 जुलाई : भारतीय नौसेना (Indian…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?