CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी…’, अब बिलावल की पार्टी की सांसद का उकसाने वाला बयान

अयोध्या की बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी…’, अब बिलावल की पार्टी की सांसद का उकसाने वाला बयान

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर 30 अप्रैल पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंक और आतंकियों के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का ऐलान कर दिया है. इस बीच, पाकिस्तान की बौखलाहट दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. अब पाकिस्तान की राजनीति से एक बार फिर उकसावे और कट्टरता से भरा बयान सामने आया है. पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी PPP से ताल्लुक रखने वाली सांसद पलवशा मोहम्मद जई खान ने अयोध्या और भारत की आंतरिक संप्रभुता पर बेहद विवादास्पद बयान दिया है.पलवशा ने कहा, बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अजान पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर देंगे. इस बयान ने भारत-पाक संबंधों में पहले से चल रहे तनाव के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया है.

पलवशा, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से पंजाब सीट से सांसद हैं. हाल ही में पलवशा की PPP के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था.‘हम चूड़ियां नहीं पहनते’पलवशा खान ने बयान में आगे कहा, हम चूड़ियां नहीं पहनते हैं. वक्त आने पर जवाब देंगे. उनका यह बयान ना सिर्फ भारतीय सेना और संवेदनशील धार्मिक मुद्दों पर टिप्पणी है, बल्कि यह पाकिस्तान की ओर से एक स्पष्ट उकसावे की कोशिश भी मानी जा रही है.खालिस्तानी आतंकी पन्नू की तारीफपलवशा मोहम्मद ज़ई खान ने अपने भाषण में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की भी तारीफ की. उन्होंने पन्नू को ‘साहसी आवाज’ बताया और उसकी वकालत की है.गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत आतंकवादी घोषित कर रखा है और उसकी गतिविधियों को भारत की अखंडता और शांति के लिए सीधा खतरा माना जाता है.

नफरत फैलाने की कोशिश में PAK के नेताभारत सरकार की ओर से फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कूटनीतिक हलकों में इसे एक गंभीर उकसावे का उदाहरण दिया जा रहा है. सुरक्षा और रणनीति विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तानी नेता बार-बार भारत के धार्मिक और संवेदनशील मुद्दों पर बोलकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जो द्विपक्षीय रिश्तों को और अधिक नुकसान पहुंचा सकती है.पलवशा मोहम्मद जई खान ने क्या कहा?”ये (भारत) पाकिस्तान को धमकाते हैं तो ये पता होना चाहिए कि उस फौज में तकसीम है, उस फौज का कोई सिख सिपाही…

कोई सिख फौजी… पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार नहीं है. पाकिस्तान से जंग करने को तैयार नहीं है, क्योंकि उनके लिए गुरु नानक की धरती है. उनके लिए ये पाक धरती है. इस धरती के चप्पे-चप्पे पर गुरु नानक के कदम पड़े हैं और ये यहां में सिखों के जो लीडर हैं- गुरपतवंत सिंह पन्नू… उनकी जुर्रत को सलाम पेश करना चाहिए हमें हाउस को, जिन्होंने कहा है कि भारतीय पंजाब से कोई भारतीय फौज इस तरफ वो नहीं आने देंगे और ये धमकी हमें ये देते हैं कि हमारी लाशें बिछाएंगे तो इनको पता होना चाहिए कि फौज सिर्फ छह- सात लाख नहीं है. य

हां 25 करोड़ लोग हैं, जो वक्त आने पर फौज के साथ हैं और ये इंशा अल्लाह ताला सिपाही बनेंगे. मैं अपनी बात खत्म करती हूं और मैं कहती हूं कि भुट्टो साहब ने कहा था कि हम हजार साल जंग करेंगे और बिलावल साहब ने भी उन्हीं की बात को रिपीट किया है और कहा है कि अगर यहां पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा दरियाओं में… मैं सिर्फ ये कहूंगी कि वो वक्त दूर नहीं है, जब बाबरी मस्जिद की पहली ईंट उसकी बुनियाद में पिंडी से एक आम सिपाही लगाएगा और उसमें पहली अजान पाकिस्तान का सिपासलार असीम मुनीर देगा.”

Supreme Court Civil Judges Promotion : सुप्रीम कोर्ट ने सिविल जजों के प्रमोशन में बाधाओं पर शुरू की सुनवाई
India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव
श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
बिहार: भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित 4 पुलिसकर्मी घायल
महाराष्ट्र: स्कूलों में हिंदी का राज ठाकरे ने किया विरोध तो देवेंद्र फडणवीस बोले, ‘आश्चर्य होता है कि…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?