CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘अगर ऐसा होता है तो…’

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘अगर ऐसा होता है तो…’

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 30 अप्रैल 2025 :

Sharad Pawar On Uddhav Thackeray and Raj Thackeray: महाराष्ट्र में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलें लगाई जा रही है. इन अटकलों को खुद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले दिनों हवा दी.

इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यदि दोनों साथ आते हैं तो यह अच्छे के लिए है, जब दो परिवार एक साथ आते हैं, तो यह हमेशा सकारात्मक होता है.

राज ठाकरे ने क्या कहा?

ठाणे में ‘तुलजा भवानी’ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के बाद पवार से ठाकरे बंधुओं को लेकर सवाल किया गया था. पिछले दिनों राज ठाकरे से उद्धव ठाकरे के साथ आने को लेकर सवाल किया गया था.

इसपर राज ठाकरे ने कहा, ”झगड़े और विवाद महाराष्ट्र और मराठी लोगों के अस्तित्व के लिए बहुत महंगे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि एक साथ आने और एक साथ रहने में कोई कठिनाई है. लेकिन विषय केवल इच्छा का है, यह केवल मेरी इच्छा का मामला नहीं है.”

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

राज ठाकरे के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने भी नरमी दिखाई. उन्होंने कहा कि चलिए मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं था जो था भूल गए, लेकिन क्या आप बीजेपी के साथ आएंगे या राज्य का हित देखेंगे. पहले यह तय कर लें कि मैं महाराष्ट्र का विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ नहीं बैठूंगा.

दोनों नेताओं से साथ आने को लेकर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि यदि कोई अपने मतभेद भूलकर एक साथ आ जाएं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. जब दोनों एक साथ आते हैं तो हमें खुशी होगी.

राज ठाकरे ने शिवसेना से नवंबर 2025 में इस्तीफा दिया था. इसके बाद उन्होंने मार्च 2006 को नई पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) का ऐलान किया.

वक्फ के विरोध में बंगाल में फिर हिंसा, आगजनी-बमबाजी से दहला मुर्शिदाबाद, पुलिस पर पथराव
Viral: बॉस से दुखी होकर टॉयलेट पेपर पर लिखा ऐसा इस्तीफा, लोगों का भर आया दिल
ससुर की घिनौनी हरकत: बाथरूम में झांकता, फिर अकेला पाकर रेप …
Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई
मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं पहुंचे विजय शाह… इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में लगा ‘मोहन सरकार का दरबार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cage Wheel Tractor : खेत से बाहर निकलते ही बदलने होंगे ट्रैक्टर के पहिए, अब नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 29 जून। बस्तर जिले में अब…

Jagdalpur Rain : पहली ही बारिश ने खोल दी शहर की तैयारी की पोल, अब जलनिकासी व्यवस्था पर उठने लगे नए सवाल

सीजी भास्कर, 29 जून। मानसून की पहली तेज…

MacBook : महंगे हुए मैकबुक और आईपैड के पीछे क्या है नई वजह, अब चीनी चिप कंपनी के लिए मंजूरी की कोशिश

सीजी भास्कर, 29 जून। मैकबुक और आईपैड की…

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?