CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM भजनलाल शर्मा ने UPSC परीक्षा में राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, कहा- ‘राष्ट्र निर्माण…’

CM भजनलाल शर्मा ने UPSC परीक्षा में राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं का किया सम्मान, कहा- ‘राष्ट्र निर्माण…’

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

03 मई 2025 :

Rajasthan News Today: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा बीते सप्ताह घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में राजस्थान के कई युवाओं का चयन हुआ है. चयनित होने वालों में 91वीं रैंक पाने वाले नेत्रहीन मनु गर्ग भी शामिल हैं, जो अब प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं. राजस्थान की इन होनहार प्रतिभाओं के सम्मान में राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में इसमें शामिल है. सीएम ने राजस्थान से चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया. उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चयनित लोक सेवकों का राष्ट्र निर्माण में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने उम्मीद जताई कि वे सभी अमृत काल के योद्धा के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान देंगे. साथ ही उत्कृष्ट लोक सेवा के माध्यम से हमेशा राजस्थान का नाम देश भर में रोशन करेंगे.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने चयनितों लोक सेवकों से कहा, “प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद आप लोगों के जीवन में नए परिश्रम का दौर शुरू होगा. राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण में लोक सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. लोक सेवक प्रशासन के कर्णधार होते हैं.”

लोक सेवकों का नवाचारी होना महत्वपूर्ण- CM

सीएम ने आगे कहा, “नए दौर में लोक सेवकों का नवाचारी होना महत्वपूर्ण है. ताकि आम लोगों को बेहतर नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान की जा सके.”

सम्मान समारोह में मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने कहा, “लोक सेवक के रूप में देश और समाज की सेवा का सौभाग्य चुनिंदा लोगों को ही मिल पाता है.” राज्य के पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने कहा, “अपने सेवाकाल में हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता देने का संकल्प लें. अपनी सफलता में माता-पिता और परिजनों के योगदान को कभी नहीं भूलें.”

मनु गर्ग ने ‘मां’ को दिया सफलता का श्रेय

जयपुर निवासी दृष्टिबाधित मनु गर्ग ने मुख्यमंत्री भजनलाल से बातचीत में कहा, “दृष्टिबाधित होने के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 91 वां स्थान हासिल किया है. उन्होंने अपनी इस सफलता का मूल मंत्र अपनी माताजी के संकल्प को बताया.” देशभर में 20वां स्थान हासिल करने वाले जोधपुर निवासी त्रिलोक सिंह ने कहा, “लोक सेवक के रूप में वे भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं. अब अपने पिता द्वारा दी गई प्रेरणा को लोक सेवा के जरिए आगे बढ़ाएंगे.”

Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !
Udupi Krishna Math Event: उडुपी में पीएम मोदी का आध्यात्मिक प्रवास, 1 लाख लोगों के सामूहिक गीता-पाठ से गूंजी दिव्यता
BSF Jawan : शहीद की बेटी की शादी में पहुंचे BSF जवान, निभाई पिता की भूमिका और दिए उपहार
Umaria Road Accident: आधी रात ताला मार्ग पर टूटी खुशियाँ, तेज रफ्तार ने छीन ली तीन जिंदगियाँ
Sairang Rail Project Mizoram : मिज़ोरम पहली बार जुड़ा राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से, ऐतिहासिक उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प
Vaishali Nagar Maid Service : घरेलू सहायिका ढूंढने नहीं भटकेंगे परिवार, कमल सेतु से एक घंटे में मिलेंगे 100+ विकल्प

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के परिवारों को घरेलू…

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?