CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रिंसिपल पर FIR, बोले – ‘मैं खुद हूं मां काली का उपासक’

मां काली पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद प्रिंसिपल पर FIR, बोले – ‘मैं खुद हूं मां काली का उपासक’

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

Contents
  • संगठनों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
  • प्राध्यापक की टिप्पणी अमर्यादित
  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  • प्राध्यापक ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

राजीव गांधी शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार के विरुद्ध गांधीनगर थाने की पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर लिया है। प्राध्यापक पर मां काली के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है, हालांकि विवाद के बाद प्राध्यापक ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

शुक्रवार को कॉलेज के प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार द्वारा विद्यार्थियों के व्हाटसप ग्रुप में किए गए एक पोस्ट से विवाद शुरू हो गया था। प्राध्यापक ने अपने पोस्ट में मां काली को बिग डेविल (सबसे बड़ा शैतान) बता दिया था। प्राध्यापक से पोस्ट से नाराज अखिल भारतीय छात्र संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्राध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।

संगठनों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

आजाद सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंप प्राध्यापक के विरुद्ध एफआइआर की मांग कर चेतावनी दी थी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता इंदर भगत के साथ हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधीनगर थाने पहुंच प्राध्यापक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने लिखित ज्ञापन सौंपा था।

प्राध्यापक की टिप्पणी अमर्यादित

इंदर भगत ने कहा कि प्राध्यापक की टिप्पणी अमर्यादित है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही आस्था को भी चोट पहुंचाई गई है। ऐसे प्राध्यापक पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रेषित आवेदन और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आखिरकार गांधीनगर थाना की पुलिस ने प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत प्राथमिकी की है। धारा 298 भारतीय न्याय संहिता का एक महत्वपूर्ण प्रविधान है जिसका उद्देश्य धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले कृत्यों को दंडित करना है।

प्राध्यापक ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

प्राध्यापक प्रो डॉ एचडी महार ने वीडियो जारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद हिंदू हूं और मां काली का उपासक हूं। लुचकी घाट स्थित काली मंदिर का संस्थापक सदस्य हूं।व्याकरण की त्रुटि के कारण वाक्य के संयोजन में गलती हुई है। मेरी ऐसी कोई भावना नहीं हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर हिंदू समाज के लोगों और खासकर विद्यार्थियों से माफी मांगी है।

Beating With Former DGP : पूर्व DGP के साथ मारपीट…99 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने दी थाने में शिकायत…
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति
भूख-प्यास से 19 गायों की मौत, सड़कर कंकाल बने:नदी किनारे फेंका, बदबू फैलने पर पता चला; गरियाबंद के गौशाला में 150 मवेशी बचाए गए
आशीष शेलार की जगह कौन होगा मुंबई BJP का अगला अध्यक्ष? रेस में ये नाम सबसे आगे
Khesari Lal Yadav Politics : भोजपुरी स्टार खेसारी की राजनीति में एंट्री! पत्नी चंदा देवी छपरा से आज़माएंगी सियासी किस्मत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Ganja Smuggling : शिव मंदिर के पास चल रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा; 1.49 लाख का माल जब्त
Durg Ganja Smuggling : शिव मंदिर के पास चल रहा था गांजे का धंधा, पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा; 1.49 लाख का माल जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिव मंदिर के…

Dhamdha Learning License Camp : अब धमधा में ही बन रहे लर्निंग लाइसेंस, पहले दिन 135 ग्रामीणों को मिली सुविधा
Dhamdha Learning License Camp : अब धमधा में ही बन रहे लर्निंग लाइसेंस, पहले दिन 135 ग्रामीणों को मिली सुविधा

ग्रामीण वाहन चालकों को अब लर्निंग लाइसेंस (Learning…

कटघोरा में खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2 यात्रियों की मौत और 6 घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार तड़के भीषण…

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा भाव; 3100 केंद्रों पर होगी खरीद

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की…

कांकेर में पूर्व भाजपा नेता ने 100 समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा, सभा में नेता की जेब से 30 हजार चोरी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर में शनिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?