CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीयू इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की धमकी दी, सीनियर पर रैगिंग और शराब पार्टी का आरोप..

बीयू इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की धमकी दी, सीनियर पर रैगिंग और शराब पार्टी का आरोप..

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के इंजीनियरिंग संस्थान में छात्र हॉस्टल को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। एक बायोटेक छात्र ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत भेजते हुए सीनियर छात्रों पर रैगिंग, लड़कियों को लाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। छात्र ने यह भी लिखा कि यदि कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है।

इस शिकायत ने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, सीनियर छात्रों और कई जूनियर्स ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्र द्वारा यह शिकायत शनिवार रात दर्ज कराने की बात सामने आई है। लेकिन मामला तब सामने आया जब रविवार शाम यूजीसी ने शिकायत पत्र बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को भेजा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की तत्काल जांच कर शीघ्र रिपोर्ट दी जाए।

शिकायतकर्ता का आरोप

बायोटेक डिपार्टमेंट के छात्र ने यूजीसी को भेजी शिकायत में कहा है कि हॉस्टल में सीनियर्स रात में लड़कियों को लाते हैं और शराब पार्टी करते हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और बार-बार अपने ग्रुप में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।

सीनियर छात्रों ने बताया साजिश

एलएमएम स्टूडेंट विकास सिंह परमार ने कहा कि सीनियर्स पर लगाए गए रैगिंग के आरोप पूरी तरह झूठे हैं। ये आरोप राजनीतिक दलों द्वारा लगवाए जाते हैं ताकि सीनियर्स को बदनाम कर उन्हें अपने संगठनों में जोड़ा जा सके। यह एक सोची-समझी साजिश है।

अनधिकृत प्रवेश और प्रबंधन की जिम्मेदारी

एनएसयूआई के दीपांशु पटेल ने कहा कि हॉस्टल में नशे का सामान ले जाना संभव नहीं है क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। लेकिन कैंपस की टूटी दीवार के कारण बाहरी लोग अंदर आ जाते हैं। प्रबंधन को चाहिए कि वह बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराएं और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाएं।”

जूनियर्स ने किया सीनियर्स का समर्थन

बीसीए फर्स्ट ईयर अभिषेक मौर्या ने कहा कि हॉस्टल में रैगिंग जैसा कोई माहौल नहीं है। सीनियर्स हमारी मदद करते हैं। जब मैं बीमार पड़ा था, तो सीनियर्स ही अस्पताल लेकर गए।

वहीं, बीएससी एग्रीकल्चर फर्स्ट ईयर के वैभव ने कहा, रैगिंग वाली बात अफवाह है। जूनियर्स और सीनियर्स में अच्छा तालमेल है। जहां तक शिकायत की बात है, कभी-कभी कोई कर देता है, लेकिन उसकी मंशा क्या थी यह कहना मुश्किल है।

प्रशासन ने शुरू की जांच, कल बैठक

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी रैगिंग कमेटी को जांच के आदेश दिए हैं। कमेटी ने सोमवार को बैठक बुलाई है। जिसमें छात्र के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसे आगे यूजीसी को भेजा जाएगा। दोषी सामने आने पर उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, बीयू हॉस्टल में उठा यह विवाद अब सिर्फ रैगिंग तक सीमित नहीं रहा, यह एक बड़े राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का रंग ले चुका है।

Rahul Gandhi FIR : राहुल गांधी के खिलाफ FIR और CBI जांच के निर्देश
22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन
जमीन से आसमान तक पाकिस्तान पर बैन! नो-फ्लाई जोन में डाले जाएंगे PAK के विमान, समुद्री जहाज भी रोके जाने की तैयारी
टंकी पर लेटी गर्लफ्रेंड, सीट पर बॉयफ्रेंड… चलती बाइक पर कपल का खुल्लम-खुल्ला रोमांस
आगरा: पत्नी ने पति-सास को बेहोश कर प्रेमी संग लूटे लाखों, फिर हुई फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?