CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत

युवक को जमीन पर गिरा कर पीटा, फिर कांट दी उंगलियां, दबंगों की हैवानियत

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जुलाई। दलित समाज के एक युवक को दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, युवक के दोनों हाथों की उंगलियां धारदार हथियार से काट दीं और उसे अब गांव छोड़ने की धमकी दी है।

Contents
  • वारदात के बाद भागे हमलावर
  • क्या बोले पुलिस अफसर?

पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के जागीर गांव की यह घटना प्रकाश में आई है।

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। जागीर गांव निवासी सुरेंद्र दिवाकर ने थाने में पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई विनोद पर गांव के ही तीन लोगों—राशिद खां, राजा और मानू—ने अचानक हमला कर दिया।

आरोपियों ने विनोद को अकेला पाकर उसे पकड़ लिया और जमीन पर गिरा दिया। पहले पीटा, फिर पाटल (एक तरह का लोहे का हथियार) और छुरी से हमला कर दिया। हमले में विनोद के दोनों हाथों की कई उंगलियां कट गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वारदात के बाद भागे हमलावर

हंगामा सुनकर जब परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग निकले। घायल अवस्था में विनोद को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

सुरेंद्र दिवाकर का आरोप है कि हमलावर लगातार दलित समाज के लोगों पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं और घटना के वक्त भी उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल से बयान लिए और आरोपी राशिद खां, राजा और मानू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले पुलिस अफसर?

थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हालांकि पुलिस के गांव पहुंचने से पहले ही आरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
Janjgir MLA Fraud Case: किसान से 42 लाख की ठगी, लोन के नाम पर ब्लैंक चेक से निकाले पैसे
रायपुर में मशहूर मोजो मशरूम फैक्ट्री पर फिर विवाद, मजदूरों से मारपीट
Bihar Auto On Railway Track : पटरी पर पिघलती जिम्मेदारी, ऑटो ड्राइवर ने शराब के नशे में दौड़ाया रिक्शा, लोको पायलट ने बचाई सैकड़ों जान…
Bangladesh Hindu Family Death : हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की मौत: रंगपुर के बंद घर में मिले शव
Mohammed Shami ने रोजा ना रखकर गुनाह किया, माफी मांगें’, Ind Vs Aus मैच में क्रिकेटर के एनर्जी ड्रिंक पीने पर भड़के बरेली के मौलाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में…

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?