CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kiara Advani Met Gala 2025: ममता में लिपटी मेट क्वीन कियारा, ड्रेस देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं रकुल प्रीत सिंह

Kiara Advani Met Gala 2025: ममता में लिपटी मेट क्वीन कियारा, ड्रेस देख कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं रकुल प्रीत सिंह

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

06 मई 2025 :

Kiara Advani Met Gala 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला में एंट्री की. उन्होंने अपने लुक से खूब लाइमलाइट लूटी. जिसने भी उन्हें देखा, बस देखता ही रह गया. कियारा ने अपने इस लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिस पर फैंस के साथ-साथ कई हस्तियां भी कमेंट कर रही हैं. वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें ‘सुंदर मम्मा’ का टैग दिया.

कियारा आडवाणी ने शेयर की खूबसूरत फोटो

कियारा जल्द मां बनने वाली हैं. वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं और इसी खास पलों की भावनाओं को उन्होंने मेट गाला में अपनी ड्रेस के जरिए दिखाने की कोशिश की. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में कियारा ब्लैक कलर के ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं.

इस ड्रेस में एक खूबसूरत भावना छिपी हुई है. गाउन में गोल्डन ब्रेस्टप्लेट है, जिसे चेन के साथ नीचे बने एक दिल से जोड़ा गया है. यह चेन गर्भनाल को दर्शाती है, जो एक बच्चे को उसकी मां से जोड़ती है. इस ड्रेस को गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था.

पोस्ट पर कियारा ने दिया प्यारा सा कैप्शन

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा- ‘मई में मां का पहला सोमवार.’ उनकी इस पोस्ट पर ‘बेगम जान’ की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने कमेंट में लिखा- ‘गॉर्जियस.’ वहीं रकुल प्रीत सिंह ने लिखा- ‘सुंदर मम्मा.’ इनके अलावा एक और यूजर्स ने लिखा- ‘क्वीन.’

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने 2023 में की थी शादी

बता दें कि कियारा आडवाणी ने करीब तीन साल तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में धूमधाम से शादी की थी. यह कपल अब जल्दी ही बच्चे का स्वागत करने वाला है. कियारा ने 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.

पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी प्रेगनेंसी की खुशखबरी

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें कियारा-सिद्धार्थ अपने हाथ में वाइट कलर के बेबी के मौजे पकड़े हुए थे. उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा- ”हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है.” इसके साथ उन्होंने इविल आई, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की.

कई बड़े सितारों ने जमकर दी थी बधाईयां

उनके पोस्ट पर फिल्म सेलेब्स ने भी जमकर बधाई दी. करीना कपूर ने कमेंट में लिखा- ‘जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल आने वाला है. भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें.’ वहीं एक्टर ईशान खट्टर, फिल्ममेकर एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, आथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने भी बधाई दी थी.

Panna Tiger Reserve Controversy: मंत्रियों की टाइगर स्पॉटिंग पर उठा सवाल, NTCA ने पार्क प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सवाल : गया के मंदिर में…
यूपी के इस रेलवे स्टेशन से गायब होगा डॉन दाऊद का नाम
बचपन का प्यार, गर्लफ्रेंड की निजी वीडियो बना 2.5 करोड़ रुपये और लग्जरी कार झटकने के बाद भी प्रेमी करता रहा ब्लैकमेल, चढ़ा पुलिस के हत्थे, 80 लाख जब्त
IT Raid: सतना में आयकर टीम के सामने व्यापारी मेहरोत्रा को आया हार्ट अटैक, 60 घंटे से जारी है छापेमारी.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

Hospital fire
देश-दुनिया

Hospital fire : एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आग, ICU में धुआं भरने से मचा हड़कंप, जांच समिति गठित

06/10/2025
अजब-गजबदेश-दुनिया

शादी से पहले टूट गए दूल्हे के सारे अरमान, पलक झपकते ही आंखों के सामने से गायब हो गई दुल्हन

28/04/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

छतरपुर में भाभी ने भाइयों के साथ देवर को पीटा:हिस्से की जमीन मांगने पर हुआ विवाद; बेहोश होने पर परिवानों ने अस्पताल पहुंचाया

25/05/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

लद्दाख में शहीद हुआ जवान, 4 साल पहले भारतीय वायु सेना में हुई थी भर्ती, दिल्ली होने वाला था तबादला

29/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?