CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘5 पांडवों ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम’, देवकीनंदन ठाकुर बोले- आंसुओं का बदला लिया

‘5 पांडवों ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम’, देवकीनंदन ठाकुर बोले- आंसुओं का बदला लिया

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

07 मई 2025 :

UP News: भारत ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब दिया. इस ऑपरेशन को भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रसिद्ध कथा वाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने भावपूर्ण प्रतिक्रिया दी है.

ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि पांच पांडवों ने मिलकर लिया देश की माता-बहनों के सिन्दूर का बदला. आज का दिन भारत के लिए गर्व और शौर्य का है. जल सेना, थल सेना, वायु सेना के साथ हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान और उसके द्वारा पोषित आतंकवादियों को सबक सिखाकर भारत की बेटियों के सिन्दूर का कर्ज चुकाया है.

हर नागरिक की बदले की इच्छा थी

उन्होंने आगे कहा कि निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या का प्रतिशोध लेना प्रत्येक भारतीय के हृदय की इच्छा थी. यह बहुत आवश्यक था. आतंकियों ने पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मार डाला था. उस हमले में कई बहनों का सिन्दूर उजड़ गया. आज ऑपरेशन सिन्दूर ने उन आंसुओं का बदला लिया है.

एकजुटता का सन्देश

ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने अपने संदेश में देशवासियों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, यह जीत हमारी सेना की वीरता और सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है. हमें अपने सैनिकों पर गर्व है, जिन्होंने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया. अब हमें एकजुट होकर देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम करना है.

भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

बता दें कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है. भारतीय सेना की यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे शामिल थे.

पंजाब कांग्रेस में सब ठीक नहीं… आलाकमान को सौंपी रिपोर्ट, कल भूपेश बघेल ने बुलाई बैठक
Breakup Story : जन्मदिन पर मिला लाखों का तोहफा, फिर अगले ही दिन ऐसा क्या हुआ कि टूट गया तीन साल पुराना रिश्ता
Israeli Attack : इजराइल ने अब इस मुस्लिम देश पर किया अटैक, 13 की मौत
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा गया – “5 करोड़ दो या मंदिर में जाकर माफी मांगो”
CG Big Breaking : DMF घोटाले में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, ED ने माया वारियर को 7 दिन की रिमांड पर लिया, आदिवासी विकास विभाग में रही हैं पदस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Centering Plate Theft
Centering Plate Theft : निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग प्लेट चोरी, 4 गिरफ्तार

ग्राम उमरपोटी भाठा में निर्माणाधीन मकान से सेंटरिंग…

Durg Drug Arrest
Durg Drug Arrest : दुर्ग में सूखा नशा चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग…

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?