CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने चला था PAK, जवाब में भारत ने खट्टे कर दिए दांत

ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने चला था PAK, जवाब में भारत ने खट्टे कर दिए दांत

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

सीजी भास्कर 8 मई भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकवाद की कमर तोड़कर रख दी थी. इस सैन्य कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने बदला लेने की कोशिश की. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भारत सरकार ने नाकाम कर दिया.पाकिस्तान ने भारत के अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तर लाई और भुज में हमले की कोशिश की थी. इसके जवाब में भारत सरकार ने पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए बुधवार रात को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया था.

भारत ने S-400 का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में तहलका मचा दिया. भारत ने पहली बार इसका इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के खिलाफ यह ऑपरेशन रातभर चला. भारत ने पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम कर दिया.भारत ने इस एक्शन को गैर उकसावे वाली कार्रवाई बताया है. सरकार ने साफ किया कि पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया है. पाकिस्तान के हमले को नाकाम किया गया है. भारत की इस कार्रवाई में लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया है.आज सुबह भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में कई जगह एयर डिफेंस रडार और सिस्टम पर निशाना साधा. भारत ने उतनी ही क्षमता और इंटेंसिटी से जवाब दिया है, जिस क्षमता से हमला किया गया था.

इससे लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट हो गया है.पाकिस्तान मोर्टार और भारी गोलाबारी के जरिए एलओसी पर बिना उकसावे के हमला करता रहा है. पाकिस्तान की इस फायरिंग में 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.सरकार ने बयान में क्या कहा?सरकार ने कहा कि सात मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल कर भारत के कई शहरों में हमले करने की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन्हें तबाह कर दिया. अब इसके मलबे को बरामद किया जा रहा है, जिससे पाकिस्तानी हमले के सबूत मिल रहे हैं.पाकिस्तान में आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था.

इस ऑपरेशन से तहत मंगलवार रात को पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा. पीएम मोदी ने बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता.इस हमले में अब तक 90 आतंकियो के ढेर होने की खबर है. भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने एयरस्ट्राइक के लिए सभी टारगेट की पहचान की थी,

जिसके बाद लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया.पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास की गई. इसके तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की गई.

Stock Market : गिरावट के बाद अचानक लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने अप्रैल में कैसे बदली बाजार की तस्वीर
Coaching Centre Blast in Farrukhabad: फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर ब्लास्ट में दो छात्रों की मौत, जांच के आदेश
Good News for Bhilaiians : डम्पर, ट्रिपर, जेट मशीन, ई रिक्शा के लिए 9.52 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने डिप्टी सीएम का जताया आभार
ईरान से ‘घर वापसी’ की खुशी, ऑपरेशन सिंधु ने 1 हजार 117 भारतीयों को बचाया, पीएम मोदी और सरकार को बोला थैंक्यू
निगमायुक्त बोले – सफाई हमारे लिए चैलेंज: 38 मिनट में राजवाड़ा किया साफ, शहरवासियों का मिल रहा सहयोग..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Protest Dhruv Rathee Detained
Delhi Protest Dhruv Rathee Detained : जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, ध्रुव राठी समेत 1,000 से अधिक लोग हिरासत में

Delhi Protest Dhruv Rathee Detained :हिरासत में लिए…

Delhi Protest Security
Delhi Protest Security : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रेनों और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर

Delhi Protest Security : यात्रियों और आम लोगों…

Illegal Sal Wood Seizure
Illegal Sal Wood Seizure : रायगढ़ में घर से साल की 23 चिरान बरामद, वन विभाग ने मारा छापा; वन अधिनियम के तहत केस दर्ज

Illegal Sal Wood Seizure : वन विभाग ने…

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?