CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता

Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Nun Arrest Chhattisgarh
Nun Arrest Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा केरल की दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ननों को उनकी आस्था के कारण जेल में डाल दिया गया है। भाजपा जहां भी सत्ता में है, वहां अल्पसंख्यकों का “सुनियोजित उत्पीड़न” हो रहा है। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनीतिक दलों पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। ननों की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह बस्तर की बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

केरल के कैथोलिक चर्च ने अपने मुखपत्र ‘दीपिका डेली‘ में एक तीखे संपादकीय में भाजपा और संघ परिवार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ ननों को ही बंधक नहीं बनाया गया, बल्कि देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान को भी बंधक बनाया गया।

राहुल ने धार्मिक स्वतंत्रता को एक संवैधानिक अधिकार बताते हुए ननों की तत्काल रिहाई और उनके साथ हुए अन्याय के लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। उधर, भाजपा ने घोषणा की कि पार्टी महासचिव अनूप एंटनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही इस मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ का दौरा करेगा।

गौरतलब है कि

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर कथित मानव तस्करी और जबरन मतांतरण के आरोप में दो ननों – सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय बजरंग दल पदाधिकारी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें तीनों पर नारायणपुर की तीन लड़कियों का जबरन मतांतरण कराने और उनकी तस्करी करने का आरोप लगाया गया था।

बहरहाल, वेणुगोपाल, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और आइयूएमएल के ईटी मोहम्मद बशीर सहित यूडीएफ के कई सांसदों ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मकर द्वार की सीढ़ियों के सामने ‘अल्पसंख्यकों पर हमले बंद करो’ जैसे पोस्टर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

Google Birthday Date: गूगल हुआ 27 साल का, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बना बादशाह
‘मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता’ शशि थरूर को डेलीगेशन में शामिल करने पर क्या बोले कपिल सिब्बल…?
पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों की टांगें तोड़ देंगे…’, असम CM का बयान, राज्य से 3 और गिरफ्तार
RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 3 साल का कार्यकाल मिला
Gold Rate Per Gram India : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानिए दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?