CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sheikhpura News: शेखपुरा के 2 अवैध नर्सिंग होम में अचानक हुई छापामारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

Sheikhpura News: शेखपुरा के 2 अवैध नर्सिंग होम में अचानक हुई छापामारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

शेखपुरा , 20 मार्च 2025 :

शेखपुरा जिला प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शेखपुरा नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 2 निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया और इनके संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई।

नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर छापामार टीम के प्रमुख अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा ने की। सील किए गए नर्सिंग होम में एक स्टेशन रोड में प्रोफेसर कॉलोनी में तथा एक दल्लु चौक पर है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध क्लीनिकों तथा नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।

छापामारी की सूचना के बाद संस्थानों में संचालक ताला बंद करके भूमिगत हो गए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सील किए गए नर्सिंग होम पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित हो रहे थे। यहां ना तो कोई चिकित्सक था और ना ही कोई प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ।

नर्सिंग होम का भी अपना कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। नर्सिंग होम की तलाशी में कई तरह की आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली हैं,जिससे गर्भपात कराया जाता है।

इन अवैध क्लीनिकों में सर्दी,बुखार के इलाज के साथ विभिन्न तरह के आपरेशन और प्रसव से लेकर गर्भपात भी कराया जाता है। बिना चिकित्सक के होने वाले इन कार्यों से कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है।

जांच और तलाशी में इन नर्सिंग होम में किसी एमबीबीएस चिकित्सक की पर्ची नहीं मिली है। कुछ प्रशिक्षित दाई मिली,जो यहां पर नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करती हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया इस तरह की जांच समूचे जिले में की जाएगी। अवैध रूप से संचालित और सील किए गए नर्सिंग होम के संचालकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

जिले में एक भी नर्सिंग होम का नहीं है निबंधन

जिले के एक भी नर्सिंग होम का निबंधन स्वास्थ्य विभाग में नहीं कराया गया है। झोला छाप डॉक्टर खुलेआम विभिन्न बीमारियों का ऑपरेशन करते हैं। सिविल सर्जन संजय कुमार ने बताया कि ऐसे अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने गठित की है टीम

अवैध क्लीनिकों तथा नर्सिंग होम की जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी ने टीम गठित किया है। गुरुवार को शेखपुरा नगर क्षेत्र में हुई कार्रवाई में अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिंहा ने साथ बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ फैसल अहमद भी शामिल थे। छापामार दल में कई स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। चिकित्सा के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध क्लीनिकों और नर्सिंग होम की जांच के लिए दो टीम गठित हुई है।

जांच में कई ने की शिकायत

गुरुवार को छापामार दल की जांच और कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने क्लीनिक के सामने ही अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की। इसी जांच के क्रम में एक नव विवाहिता जोड़ा गर्भ परीक्षण के लिए बाइक से पहुंचा,जिससे पूछताछ की गई।
कई लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया इन नर्सिंग होम में प्रसव तथा गर्भपात के दौरान कई महिलाओं की जान जा चुकी है। आशंका है कन्या भ्रूण हत्या के तहत भी गर्भपात कराया जाता है। इस तरह के मामलों को लेकर विस्तृत जांच होगी।

Induction Cooktop Demand Increase : देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर को लेकर अफरातफरी, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, सरकार ने कहा – सप्लाई सुरक्षित
AI-171 दुर्घटना : एअर इंडिया PAC के सामने बोली- ‘ड्रीमलाइनर सबसे सुरक्षित विमान’, जांच रिपोर्ट का इंतजार
वर्क इन प्रोग्रेस… हमले में खंडहर हुए रहीम यार खान एयरबेस के ईंट और रोड़े बीन रहा पाकिस्तान, बंद हुईं उड़ानें
Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
Middle East Tension : ईरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी के बाद फिर बढ़ा तनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?