CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिंधु जल समझौते पर सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’! जनता को समझाएगी क्यों रद्द हुई संधि, क्या हैं भारत के फायदे?

सिंधु जल समझौते पर सरकार का ‘मास्टरस्ट्रोक’! जनता को समझाएगी क्यों रद्द हुई संधि, क्या हैं भारत के फायदे?

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया था. अब इस समझौते को लेकर सरकार जनता के बीच जाकर आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी. इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को समझाया जाएगा कि इस संधि को ठंडे बस्ते में क्यों रखा गया? और जनता को यह भी बताने का प्रयास किया जाएगा कि इस संधि को स्थगित करने से हमारे देश को क्या लाभ हो सकता है. सरकार चाहती है कि जनता ही ये बात बोले कि सिंधु जल समझौता अन्यायपूर्ण है.

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के जरिए खासतौर से उत्तर भारत के उन राज्यों में संदेश पहुंचाया जाएगा, जहां भविष्य में नदियों के पानी के इस्तेमाल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों से होगी.केंद्रीय मंत्री ने ली जिम्मेदारीइस आउटरीच कार्यक्रम के माध्यम से जनता तक संदेश पहुंचने की जिम्मेदारी कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है. मंत्री बहुत ही आसान भाषा में लोगों के बीच जाकर उन्हें इस संधि के स्थगित होने और भविष्य में भारत को इससे होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे. इन मंत्रियों में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य मंत्री भी शामिल हैंबुकलेट भी किए जा रहे तैयारजानकारी के अनुसार, जनता को समझौता रद्द करने के फायदे आसानी से समझ आए

इसके लिए हिंदी, अंग्रेजी , पंजाबी समेत अन्य भाषाओं में बुकलेट भी तैयार किया जा रहा है. बुकलेट के जरिए किसानों को बताया जाएगा कि अब उनके खेतों और फसलों के लिए पानी की कमी नहीं होगी, आम लोगों को बताया जाएगा कि पानी के इस्तेमाल से बिजली पैदा करने की संभावनाएं ज्यादा होंगी. ये भी बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार ने 1960 में ये समझौता करके भारत के किसानों के साथ अन्याय किया और भारत के हिस्से का पानी और पैसे भी समझौते के तहत पाकिस्तान को दे दिया.भारत सिंधु नदी के पानी का अपने लिए बेहतर इस्तेमाल करेगा और इसके लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम किया जा रहा है.

इसमें 160 किलोमीटर नहर बनाना शामिल है ताकि चेनाब को रावी, व्यास और सतलुज नदी तंत्र से जोड़ा जा सके. इस तरह पानी जम्मू कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक ले जाया जा सकेगा. सरकार की योजना सिंधु जल को राजस्थान के श्रीगंगानगर से जोड़ने की है और इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की मौजूदा 13 नहर व्यवस्थाओं को जोड़ा जाएगा. इससे न केवल इन क्षेत्रों में जल की उपलब्धता बढ़ जाएगी बल्कि भारत सरप्लस पानी का इस्तेमाल भी अपने लिए कर सकेगा.

Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला उपमुख्यमंत्री
US-Iran Ceasefire 2026 : मिडिल ईस्ट में ‘सीजफायर’ फेल, लेबनान में बरस रहे इजराइली बम, ईरान की धमकी— “बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट”
‘चोर दंपत्ति’ गिरफ्तार : पति बाइक चलाता, पत्नी छीनती चेन, ऐसे करते थे लूट..!
ED raids residence of Bhupesh Baghel: साहेब ने ED भेज दी… रायपुर में भूपेश बघेल के घर एजेंसी की छापेमारी
विलय को लेकर सुगबुगाहट तेज, जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय….! रेणु जोगी ने PCC चीफ बैज को लिखा पत्र, सचिन पायलट के नेतृत्व वाली कमेटी करेगी फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?