CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों…’, जैसलमेर के लोगों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर?

‘अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों…’, जैसलमेर के लोगों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर?

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

राजस्थान , 09 मई 2025 :

India Pakistan Attack News : राजस्थान के जैसलमेर के किशनघाट इलाके में शुक्रवार की सुबह बम जैसी वस्तु मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वायुसेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस के अनुसार, यह वस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनघाट के सामने स्थित जोगियों की बस्ती में एक नर्सरी के पास पड़ी दिखी.

कोतवाली थाने के थानाधिकारी प्रेम दान ने बताया कि यह बम जैसी वस्तु लग रही है और सेना के विशेषज्ञ इसे निष्क्रिय करने के लिए किशनघाट पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी अर्जुन नाथ ने जब इस बम जैसी वस्तु को देखा तो किशनघाट के सरपंच प्रतिनिधि कल्याण राम को सूचित किया, जिन्होंने अधिकारियों को इसके बारे में बताया.

उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय पुलिस और भारतीय वायुसेना की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

जैसलमेर में जोरदार धमाकों की आवाज

जानकारों के अनुसार, यह वस्तु गुरुवार रात करीब 10.30 बजे जैसलमेर की ओर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन के हिस्सों जैसी दिख रही थी. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. अधिकारियों ने निवासियों से शांत रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को जैसलमेर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और पाकिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में ‘ब्लैकआउट’ लागू कर दिया गया, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया.

सीमा पर कभी भी किसी भी तरह की घुसपैठ हो सकती है…

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि जैसलमेर में जोरदार आवाज सुनी गई. कुछ देर की शांति के बाद करीब एक घंटे तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही. जैसलमेर के राणाऊ गांव के एक निवासी ने कहा, ‘हमने कुछ नहीं देखा…सिर्फ आवाजें सुनीं, जिससे हम डर गए.’ उसी गांव के निवासी अमर सिंह सोलंकी ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘हम तो सीमा के पास ही रहते आए हैं और हमेशा सतर्क रहते हैं क्योंकि सीमा पर कभी भी किसी भी तरह की घुसपैठ हो सकती है.’

सोलंकी ने कहा, “…हम सेना का साथ देने के लिए तैयार हैं, हम सतर्क हैं…हम पूरी तरह तैयार हैं.’ जोरदार धमाकों और पूरी तरह से ‘ब्लैकआउट’ के बाद अनिश्चितता की रात को याद करते हुए, राणाऊ गांव के एक अन्य निवासी ने कहा, ‘ब्लैकआउट के बाद, हम समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है. बाद में हमें पता चला कि यह पाकिस्तान की ओर से हमला था.’

वहीं जैसलमेर में स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा ड्रोन को रोके जाने के बाद आसमान में आग के गोले देखे गए. बीकानेर में भी इसी तरह की गतिविधि की सूचना मिली, जहां कथित तौर पर भारतीय बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया.

बीकानेर जिले के खाजूवाला के पास गांव 40 केवाईडी के एक निवासी ने कहा, ‘मैंने खुद कुछ नहीं सुना, लेकिन मेरे पोते ने मुझे बताया कि कल रात यहां बमबारी हुई थी. बाद में, मैंने अपना फोन पर देखा कि वास्तव में हमला हुआ था.’

इसी गांव के पूर्व सैनिक राजवीर सिंह ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘जब हमला हुआ तो हमने धमाके सुने और हम सभी तुरंत जाग गए. हम सभी ने आवाज़ें स्पष्ट रूप से सुनीं, और हमारे सामने चमकदार रोशनी देखी.’ उन्होंने कहा, ‘पहले तो लोग थोड़े डरे हुए थे, लेकिन बाद में जब हमें पता चला कि भारतीय सेना ने अपने ‘राइट टू रिस्पॉन्ड’ के तहत पाकिस्तान को जवाब दिया है, तो हम सभी को बहुत खुशी हुई.’

इसी गांव के निवासी राजेंद्र आचार्य ने कहा, ‘सीमा पर रहने वाले हम सभी लोगों में न तो कोई डर है और न ही कोई संशय है. वास्तव में, यहां हर कोई मानता है कि अगर सेना को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो हम रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में उनके साथ खड़े होंगे.’

20 साल बाद खूनी बदला, दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी
Supreme Court petition : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब
शर्मनाक! अस्पताल में बीमार मां से चुराकर ढाई महीने की बच्ची का धर्म बदला, नाम फातिमा लिखवाया
BJP surrounds Bhilai Corporation : भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन, पार्षद से छीना माइक
Schools Closed Due To Rain : वर्षा से बिगड़े हालात, सड़कों पर चलीं नावें, 11 जिलों के स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्मचारी पर बदमाशों ने किया फायर, 4 गोली लगने से मौत

08/10/2024
Silver Jubilee Celebration
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Silver Jubilee Celebration : 25 बरस का होने जा रहा हमारा 36गढ़, जश्न मनाने आएंगे मोदी, देंगे ये सौगातें

11/09/2025
अजब-गजबदेश-दुनियाधर्मराज्य

भीख मांगने वाली 60 साल की रंगम्मा ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.83 लाख रुपये, 6 घंटे लगे पैसे गिनने में!

08/08/2025
अजब-गजबअन्यघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

10 साल का बहादुर बच्चा भिड़ा मगरमच्छ से, पिता की जान बचाकर बन गया हीरो

26/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?