CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान पर अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी के बयान पर अब दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

Digvijaya Singh on Vinay Narwal Wife: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की पत्नी ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जो बयान दिया, दिग्विजय सिंह ने उसका स्वागत किया. हिमांशी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से अपील की थी कि इस अभियान को यहीं न रोकें, बल्कि इसे आतंकवाद को खत्म करने की शुरुआत बनाएं.

दिग्विजय सिंह ने हिमांशी नरवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हिमांशी, तुम्हारे इस परिपक्व वक्तव्य के लिए बहुत धन्यवाद. हम सब सबसे पहले भारतीय हैं. हम सब एक हैं. भारत माता की जय. भारतीय सेना के शौर्य को वंदन.”

भारतीय सेना ने 7 मई को लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’

दरअसल, शादी के कुछ दिन बाद ही हरियाणा के करनाल से पहलगाम गए नौसेना के जवान विनय नरवाल को उनकी पत्नी हिमांशी के सामने आतंकियों ने गोली मार दी थी. 22 अप्रैल को हुए इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लिया.

7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जल, थल और वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल दागीं और आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद विनय नरवाल की विधवा हिमांशी ने सरकार और भारतीय सेना का धन्यवाद किया था.

हिमांशी ने मोदी सरकार से की आतंकवाद का विनाश करने की अपील

हिमांशी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा था, ”मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे पति विनय नरवाल सेना में थे. जब उन्होंने फोर्स जॉइन की, वह केवल यह चाहते थे कि इस देश में एकता और शांति की रक्षा कर सकें. वह यह चाहते थे कि इस देश के मासूम लोगों की जान की रक्षा कर सकें. वह यह चाहते थे कि नफरत और आतंकवाद से इस देश की रक्षा कर सकें. ऑपरेशन सिंदूर इस बात का संदेश देता है कि देश में नफरत और आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

वहीं, उन्होंने आगे कहा था, ”मैं भारत सरकार और सेना का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, लेकिन मैं यह अपील करना चाहूंगी कि इस अभियान को यहीं न रोकें. यह अभियान देश में आतंकवाद के खात्मे की शुरुआत बने, ताकि कोई महिला को ऐसे वक्त से न गुजरना पड़े जिससे मैं गुजर रही हूं.”

मुकेश-अनंत अंबानी के लिए क्यों अहम होने वाला है 18 जुलाई, ये है खास वजह
उत्तराखंड पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात हत्यारे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैरोल पर आकर हुआ था फरार
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शुरू कर सकते हैं शो
Wildlife Smuggling in India : दक्षिण अफ्रीका से सीखा हंटिंग गेम, फिर एमपी के जंगलों में बरपा दी खौफ की दास्तां
Punjab Kings vs Rajasthan Royals : अजेय पंजाब की टक्कर राजस्थान से, क्या जारी रहेगा जीत का सिलसिला?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Chhattisgarh Tender Dispute: खाद्य विभाग की सचिव रीना…

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?