CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Pak News: बाड़मेर में रेड अलर्ट के बाद DM टीना डाबी की बड़ी अपील- ‘सभी अपने घर जाएं, किसी को…’

India Pak News: बाड़मेर में रेड अलर्ट के बाद DM टीना डाबी की बड़ी अपील- ‘सभी अपने घर जाएं, किसी को…’

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने शनिवार (10 मई) को बाड़मेर शहर में हाई रेड अलर्ट घोषित किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहलगाम आतंकवादी हमले और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के 10 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

बाड़मेर की डीएम टीना डाबी ने शनिवार को कहा, “सभी अपने घर जाएं. जिले में रेड अलर्ट है. बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं.” उन्होंने गांव में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वो शहर की यात्रा ना करें. अपने गांव में घरों में सुरक्षित रहें.

आईएएस टीना डाबी का यह बयान पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार की रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक के 26 स्थानों पर ड्रोन हमले की कोशिश के बाद आया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के इन असफल प्रयासों को लेकर रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हवाई अड्डों और वायु सेना के ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक सेना ने विफल कर दिया.

बाड़मेर सहित 5 एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि पाकिस्तान की ओर से संभावित हमले को देखते हुए राजस्थान के 5 एयरपोर्ट को बंद करने का फैसला लिया गया था। इनमें जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर एयरपोर्ट शामिल हैं। पांचों एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने के आदेश थे, लेकिन सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तारीख बढ़ा दी गई है।

राजस्थान निर्वाचन आयोग ने भी भारत पाक के बीच तनाव को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में पहले से प्रस्तावित पंचायत चुनाव भी स्थगित करने की घोषणा की है. बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है.

मंगनी लाल बनेंगे RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष, जातिगत समीकरण साधने की तैयारी
Dowry Harassment Case : रीवा में रिश्ते का कांच चकनाचूर… दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी की प्राइवेसी कुचली, निजी वीडियो फैलाकर दी यातना
Body Found in Udaipur River: 23 दिन बाद नदी में पलंग पर फंसी मिली रवि की लाश
Chhattisgarh Free Sand Scheme : PM आवास हितग्राहियों के लिए बड़ी राहत, अब मुफ्त मिलेगी रेत; CM साय ने लॉन्च किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल
Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?