CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाक तनाव के बीच इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘दो परमाणु शक्तियां…’

भारत-पाक तनाव के बीच इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘दो परमाणु शक्तियां…’

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

Iltija Mufti on India Pakistan Tension: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव पूर्ण स्थिति जारी है. इस बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने शांति की अपील की है. शनिवार (10 मई) को उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कश्मीर में बिगड़ते हालात और भारत-पाक तनाव को लेकर चिंता जताई है.

इल्तिजा मुफ्ती ने अपने पोस्ट में लिखा, “श्रीनगर में इस वक्त लगातार धमाके हो रहे हैं. इस पागलपन का अंत कब होगा? दो परमाणु ताकतें एक विनाशकारी युद्ध के कगार पर खड़ी हैं. समझदारी और शांति की आवाजें उन लोगों के शोर में दब रही हैं जो इस तबाही और हिंसा का महिमामंडन कर रहे हैं. शांति की कामना करना आपको कम भारतीय नहीं बनाता, बल्कि यही आपको इंसान बनाता है.” बता दें कि इल्तिजा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब श्रीनगर सहित कश्मीर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है.

लीडरशिप वाली भूमिका निभाए भारत- मुफ्ती

वहीं महबूबा मुफ्ती ने भी शांति की पहल की है. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए भारत को नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की सलाह दी. उन्होंने लिखा, “शुरुआत में भले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वांस ने कहा था कि अमेरिका भारत-पाक तनाव में एक सीमा से अधिक हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन अब हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क कर तनाव कम करने की अपील की है.’

उनका कहना है कि भारत को, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसे अस्थिर अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. इसके बजाय भारत को एशिया में अपनी लीडरशिप वाली भूमिका अपनानी चाहिए और तनाव कम करने की पहल करनी चाहिए.

मुफ्ती ने आगे लिखा, ‘दुनिया हमें देख रही है. यही वह क्षण है जब भारत को यह दिखाना चाहिए कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं, बल्कि शांति और ‘सॉफ्ट पावर’ में है.”

रेवाड़ी में हीरो कंपनी की बिल्डिंग में भीषण आग, 7 कर्मचारी घायल, एक लापता
Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल
लुटेरों से भिड़ गई महिला, आधा किलोमीटर तक लटकी रही आटो से
Mehbooba Mufti statement  : ‘देश को बचाने की जिम्मेदारी वाले नफरत की भाषा बोल रहे’, डोभाल के ‘प्रतिशोध’ बयान पर महबूबा मुफ्ती का हमला
डैम में मिली नाबालिग की लाश, दुर्ग में घंटों चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?