CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs PAK Tension: ‘इकोनॉमी ऐसे-ऐसे हो रही…’, भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चीफ, लाइव टीवी पर कही ये बात

IND vs PAK Tension: ‘इकोनॉमी ऐसे-ऐसे हो रही…’, भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चीफ, लाइव टीवी पर कही ये बात

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। 22 अप्रैल को हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता चला रहा है. पाकिस्तान की ओर से 9 मई (शुक्रवार) की रात को भी भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की गई, जिसे सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. फिर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के कई एयरबेस ध्वस्त कर दिए।

Contents
  • भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चेयरमैन
  • नवाज शरीफ के खास माने जाते हैं नजम

भारत की कामयाबी से बेचैन हुए PCB के पूर्व चेयरमैन

भारत-PAK तनाव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व अध्यक्ष नजम सेठी का बयान काफी वायरल हो रहा है. नजम सेठी मान रहे हैं कि पाकिस्तान की इकोनॉमी बेहद खराब हो चुकी है और इंटरनेशनल कम्युनिटी में भारत के आगे वो कहीं नहीं टिकता. नजम सेठी ने कहा कि अरब देश भी भारत को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं, जबकि पाकिस्तान के साथ ऐसा नहीं है.
https://twitter.com/Atheist_Krishna/status/1921073582811082886

नजम टीव लाइव टीवी शो में कहते हैं, ‘वो (भारत) समझते हैं कि हम कमजोर मुल्क बन चुके हैं और इस वक्त खतरनाक दौर से गुजर रहे हैं. हमारे अंदरूनी हालात अच्छे नहीं है. अमेरिका भी उस तरीके से हमें झप्पी नहीं डाल रहा है. इकोनॉमी ऐसे-ऐसे हो रही है. ईरान और अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध उतने अच्छे नहीं हैं.’

जब एंकर ने कहा कि भारत के भी अंदरूनी हालात अच्छे नहीं हैं और बांग्लादेश के साथ उसके संबंध बिगड़े हैं, तो नजम सेठी ने एंकर की बात को सिरे से नकार दिया।

नजम ने कहा, ‘इंटरनेशनल कम्युनिटी में अब भी भारत की धाक है. बदकिस्मती ये है कि हमारे साथ ऐसा नहीं है. अभी सारा विदेशी निवेश भारत को मिलता है. अरब वर्ल्ड भारत को सपोर्ट करता है. सऊदी अरब और यूएई ने बिलियन डॉलर की इन्वेस्टमेंट डील की है. भारत बिल्कुल भी आइसोलेट नहीं हुआ है. जबकि पाकिस्तान आइसोलेट हो चुका है. बांग्लादेश के साथ उसका मामला छोटा सा है.’

नवाज शरीफ के खास माने जाते हैं नजम

बता दें कि पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार नजम सेठी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खास माने जाते हैं. वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. नजम सेठी 2013 से 2018 तक पीसीबी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रहे थे. उन्होंने 2018 के आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी की जीत के बाद अपना पद छोड़ दिया था. इसके बाद नजम सेठी दिसंबर 2022 में फिर से पीसीबी के अध्यक्ष बने. वो 22 जून 2023 तक इस पद पर रहे.

भिलाई में एक्सीडेंट, गाली गलौज, मारपीट बाद युवक ने चाकू दिखा जान से मारने की दी धमकी, पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी दबोचा
CG Aviation Breaking : बिलासपुर से दिल्ली अब सीधी उड़ान : 3 मई से शुरू होगी एयर सर्विस
गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल बदमाश राजा का एनकाउंटर… मर्डर के लिए इसी ने शूटर को भेजे थे हथियार
मां की मौत के बाद मामा को मिली 8 साल के बच्चे की कस्टडी, हाईकोर्ट ने पिता की अपील खारिज की
22 दिन बाद वीडियो कॉल पर देखा, मैं उन्हें पहचान नहीं पाई…’, PAK से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार की पत्नी का फर्स्ट रिएक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJYM Membership Campaign
BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : भारतीय जनता युवा…

Rahul Gandhi On Paper Leak
Rahul Gandhi On Paper Leak : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल बोले- प्रधानमंत्री युवाओं से मांगें माफी

पेपर लीक (Rahul Gandhi On Paper Leak) मामले…

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?