CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: केंद्र-राज्य सरकार और CBI के खिलाफ पुतला दहन, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप..

रायगढ़ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: केंद्र-राज्य सरकार और CBI के खिलाफ पुतला दहन, बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप..

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के निवास पर CBI की छापेमारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साए कांग्रेसियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पर केंद्र और राज्य सरकार समेत CBI का पुतला दहन किया।

गुरुवार शाम कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी से रैली निकालकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साथ CBI के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

पुलिस रोकती रही, कांग्रेसियों ने जला दिया पुतला प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए CBI, केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन कर दिया।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व महापौर जानकी काटजू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय अग्रवाल, दिनेश जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता हरेराम तिवारी, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, संगीता पांडेय और नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार अपनी ताकत से सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

सीबीआई की छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और अन्य कांग्रेसजनों के यहां हुई है। यह भाजपा की तानाशाही राजनीति है।

देश में लगातार लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी याद रखें उनकी इन दुर्भावना वाली कार्रवाई से न कांग्रेस झुकेगी, न कांग्रेस रुकेगी।

यह कार्रवाई बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि ED की पिछली कार्रवाई में भाजपा को असफलता मिली थी, जिसके बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासकीय आवास पर छापा मारा गया।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बुधवार को जब छापेमारी हुई, तब भूपेश बघेल और उनके परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इसके बावजूद, CBI अधिकारी बैग लेकर आवास में दाखिल हुए। कार्यकर्ताओं ने बार-बार बैग की जांच की मांग की, लेकिन CBI अधिकारियों ने दिखाने से इनकार कर दिया और अंदर चले गए।

शुक्ला ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक बड़े राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा करती है और यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।

Financial Fraud Case: उतई स्वास्थ्य केंद्र की जेएसए महिला गिरफ्तार, जननी सुरक्षा योजना के शासकीय फंड में 26 लाख की हेरा-फेरी का खुलासा
UP Operation Torch: लखनऊ से मुजफ्फरनगर–संभल तक घुसपैठियों पर शिकंजा, झुग्गियों में मिली चौंकाने वाली हकीकत
WTC 2025-27 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए टीम इंडिया का कब और किससे है मैच..?
Loan Recovery Agent Attack : फाइनेंस कंपनी की महिला एजेंट ने अधेड़ को घर में घुसकर किया लहूलुहान
Sakhi One Stop Centre Job : सखी सेंटर में नौकरी का मौका, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के आवेदन 10 फरवरी तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

चौथी ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के सब जूनियर क्लास में ऋषभ ने मारी बाजी, छत्तीसगढ़ जल्द ही “भारत का खेल हब” के रूप में होगा प्रसिद्ध-रिकेश सेन

27/12/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मां को पीटा तो छोटे भाई ने कर दी हत्या, सक्ती में 6 महीने बाद घर से मिली बड़े भाई की दफनाई लाश..

13/04/2025
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Drainage Development Project Bhilai: वर्षों की मांग पूरी, विधायक रिकेश सेन ने किया बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ

31/12/2025
छत्तीसगढ़

Bastar Flight Service: बस्तर की बंद हवाई सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद, प्रशासन ने एलायंस एयर से तेज की बातचीत

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?