CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैंसर से जीत कर दो जुड़वां बेटियों को गोद लिया, बनीं मिसाल: शिक्षिका बोलीं- मां बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं

कैंसर से जीत कर दो जुड़वां बेटियों को गोद लिया, बनीं मिसाल: शिक्षिका बोलीं- मां बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई |

“मैंने मौत को करीब से देखा है, लेकिन हार नहीं मानी। दिल में मां बनने की ख्वाहिश जिंदा थी। मेरी कहानी में आंसू हैं, उम्मीद, दर्द और ढांढस भी है। जिंदगी ने जब दूसरी बार मौका दिया, तो उसे सिर्फ जिया नहीं, बल्कि संवारा। बिना शादी किए जुड़वां बेटियों को गोद लिया। आज आंगन में किलकारियां गूंज रही हैं।”

ये कहानी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की रहने वाली शिक्षिका एनुका शार्वा की, जो ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग जीतकर मां बनी। एनुका अब सिर्फ मां नहीं हैं, वे बदलाव की वो लौ बन चुकी हैं, जिसने 10 और घरों को रोशन कर दिया।

एनुका शार्वा बताती हैं कि आज उनकी गोद में अधीरा और अद्रिजा की मुस्कान है। मां बनने के लिए शादी करना या बच्चे को जन्म देना जरूरी नहीं। ममता का भाव होना जरूरी है। बच्चियों को देखती हूं, तो जैसे हर बीती तकलीफ पिघल जाती है।

फर्क खून का नहीं, परवरिश का होता है

एनुका शार्वा बताती हैं कि ​​​​​​16 अप्रैल 2023 में एनुवा ने ओडिशा से कारा नाम की संस्था से दोनों बच्चियों को गोद लिया था। 3 साल की अधीरा और अद्रिजा कानूनी रूप से एनुका शार्वा की दत्तक बेटियां हैं। दोनों ही बेटियां उन्हें मैय्या कहकर बुलाती हैं। यह शब्द ही उनके जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

उनका मानना है कि बच्चे किसके खून से हैं, इससे ज्यादा जरूरी है कि उनकी परवरिश कैसी हो रही है। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। घर का माहौल और शिक्षा ही उन्हें आकार देती है। टीचर बनने के बाद अब तक 22 बच्चों को पढ़ाने के लिए गोद ले चुकी हैं। हर साल स्कूल में दो बच्चों को गोद लेकर पढ़ाई और अन्य चीजों का भार उठाती हैं।

कई दंपतियों के लिए बनी प्रेरणा, 10 घरों में खुशियां लौटी

एनुका से प्रेरित होकर 10 दंपतियों ने भी बच्चों को गोद लिया है, जो सालों से नि:संतान थे। अब उनके घरों में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। वहीं उनके मार्गदर्शन में अभी 15 परिवार ऐसे हैं, जो बच्चा गोद लेने की लिस्ट में वेटिंग पर हैं।

एनुका के इस पहल से उन्हें मुख्यमंत्री, गौरव अलंकर, शिक्षा श्री सहित कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं प्रेरणादायक कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

कैंसर से जीतकर समाज सेवा का जज्बा

एनुका बताती हैं कि 2017 में जब उन्हें स्तन कैंसर का पता चला तो कुछ पल के लिए लगा सब खत्म हो गया, लेकिन परिवार और दोस्तों के सहयोग से उन्होंने कीमो, सर्जरी और इलाज के दौर से गुजरते हुए बीमारी को हराया। अब वे दूसरों को भी जागरूक कर रही हैं।

स्कूल और समाज में देती हैं कैंसर जांच की प्रेरणा

एनुका शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा में भौतिक शास्त्र की व्याख्याता हैं। वे छात्राओं को स्वयं टेस्ट करने की सलाह देती हैं। जरूरत पड़ने पर अस्पताल तक ले जाने में भी सहयोग करती हैं।​​​​​​एनुका एक कुशल ओडिशी नृत्यांगना भी हैं।

उन्होंने राज्य स्तरीय कला महोत्सव, विज्ञान मेला और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है।

Baikunthpur Minor Rape Case : पति के करतूतों को छिपाने पत्नी ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका
छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रांगण में विधायक रिकेश ने किया पौधरोपण, कहा- हम सभी के लिए है “जीवनदान”
Government School Policy : 10 हजार स्कूल बंद होने की खबरें भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का हो रहा समायोजन
Road Encroachment : केशकाल सड़क नवीनीकरण, एसपी ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
Train Cancelled : बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ा झटका, 5 ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?