CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ के 8 युवकों ने सरकार से मांगी दुल्हन, सुशासन तिहार में कहा– “अकेलेपन से थक चुके हैं, विवाह के लिए तैयार”

छत्तीसगढ़ के 8 युवकों ने सरकार से मांगी दुल्हन, सुशासन तिहार में कहा– “अकेलेपन से थक चुके हैं, विवाह के लिए तैयार”

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कुछ युवकों ने जब सुशासन तिहार कार्यक्रम में अफसरों के सामने दुल्हन के लिए आवेदन दिया, तो हर कोई चौंक गया।

Contents
  • गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा
  • बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी
  • गरियाबंद में 4 हजार 576 आवेदन मिले

8 युवकों ने सरकार से कहा कि “दुल्हन दिला दीजिए साहब…अकेलेपन से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। कोई लड़की नहीं मिल रही।”

इन 8 युवकों में से एक चंदन साहनी भी हैं, जो राजिम नगर पंचायत के ब्रह्मचर्य वार्ड के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 36 साल है। चंदन कहते हैं कि अब तो विधवा, तलाकशुदा या अनाथ लड़की भी मिले तो मंजूर है। बस कोई तो हो जो साथ चले। गरीबी और बेरोजगारी खुशियों पर पानी फेर रही हैं।

गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा

वहीं फिंगेश्वर ब्लॉक की चैत्रा पंचायत के एक अन्य युवक ने भी इसी तरह की मांग की है। राजिम के वार्ड नंबर 14 पर्थरा के रहने वाले प्रदीप निर्मलकर लिखते हैं कि मैं गरीब परिवार से हूं। मुझे शादी करने की योजना का लाभ उठाना है। गरीब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहा हूं।

संतोष साहू ने लिखा कि, मेरी बेटी थनेश्वरी साहू विवाह के योग्य हो चुकी है, लेकिन मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण शादी कराने में परेशानी आ रही है। निवेदन है कि मेरी बेटी की शादी के लिए कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करें।

बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी

इसी तरह फिंगेश्वर के भूषण खुर्रे ने लिखा कि उन्हें सुशील लड़की चाहिए है। वहीं राजिम के जीतेन निर्मलकर ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद मांगी है। कई लोगों ने राशन समेत अन्य समस्याओं को भी आवेदन में लिखा है।

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय ने बताया कि कुछ युवकों ने शादी के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है। विभाग ने सभी आवेदकों को आश्वासन दिया है कि उन्हें समय आने पर योजनाओं से जोड़कर मदद की जाएगी।

गरियाबंद में 4 हजार 576 आवेदन मिले

सुशासन तिहार में कुल 4576 आवेदन मिले हैं। ज्यादातर आवेदन महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए हैं। कुछ आवेदन कन्या विवाह योजना के भी आए हैं। शादी में उन्हें समस्या आ रही है, इसलिए सरकार से मदद की मांग की है।

DGP IG Conference Raipur : छत्तीसगढ़ में डीजीपी-आईजी सम्मेलन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे, आज रात पहुंचेंगे पीएम मोदी
OMG : उप चुनाव वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM पर उठा दिया हाथ, थप्पड़ मारने का विडियो वायरल
Municipal Corporation Meeting : नगर निगम की तीन बैठकों के बाद भी शहर की समस्याएं जस की तस
Career Guidance Mahakumbh 2.0 : युवाओं के सपनों को दिशा देगा ‘कैरियर गाइडेंस महाकुंभ 2.0’, CGPSC टॉपर्स करेंगे नि:शुल्क मार्गदर्शन
Census 2027 India : जनगणना-2027 को लेकर सख्ती: कोरबा में 10 जून तक छुट्टियों पर रोक, प्रशासन अलर्ट मोड में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?