CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रैलर माजदा भिड़ंत, खरोरा रायपुर में एक्सीडेंट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, देखिए विडियो

ट्रैलर माजदा भिड़ंत, खरोरा रायपुर में एक्सीडेंट, 13 लोगों की मौत, कई घायल, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

नौ महिलाएं, दो युवती, एक बालक और बच्ची की मौत, अनेक घायल

सीजी भास्कर, 12 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर आ रही है। छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही माजदा गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में कई महिलायें और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी में इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक माजदा गाड़ी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सड़कों पर लाश बिछ गईं। कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर खरोरा परिक्षेत्र के बाना गांव में चौथिया से वापस आते हुए बंगोली में यह हादसा हुआ है। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई।

खरोरा के बंगोली में यह हादसा हुआ है। माजदा गाड़ी चटोद जाने के दौरान रायपुर से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। इसमें एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत लगभग 50 लोग घायल हुए हैं।

सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम, घायल भेजे जा रहे अस्पताल

मौके पर खरोरा पुलिस मौजूद है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम भी लग गया। इस बीच घायलों को इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है।

यह दु:खद घटना तब घटी जब पुनीत साहू के रिश्तेदार स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 1259 में सवार होकर जा रहे थे। वे चौथिया छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

कार्यक्रम के बाद वापस आते समय रायपुर-बलौदा बाजार रोड पर सारागांव के पास उनकी गाड़ी ट्रेलर गाड़ी क्रमांक जेएच-05 डीपी -7584 से टकरा गई।

इस दुर्घटना में 9 महिलाओं, 2 लड़कियों, 1 लड़के और 6 महीने की एक बच्ची सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायलों को तुरंत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा गया है। हादसे के बाद हाइवे पर लम्बा जाम लग गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।

ग्राम चटौद थाना विधानसभा के लोग स्वराज माजदा वाहन में चौथिया छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थाना खरोरा के बाना बनारसी गए हुए थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस आ रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदबाज़ार रोड के सारागांव के समीप एक ट्रेलर गाड़ी के साथ टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। प्रशासन की टीम ने क्रेन की मदद से लाशों को बाहर निकाला है। फिलहाल घायलों के समुचित इलाज के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंचा।

मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। यह घटना काफी दु:खद है लेकिन हमारी पूरी कोशिश है कि घायलों का उपचार सही तरीके से हो। अस्पताल में सभी अधिकारी मौजूद हैं। किसी चीज की कमी नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Mahadev Satta King सौरभ और उप्पल की बढ़ी मुश्किलें, दुबई से छत्तीसगढ़ लाने EOW की तैयारी 🛑 केंद्र सरकार को जाएगा पत्र
फिर रुला रहा है प्याज, 70 रूपये किलो तक हो गए हैं दाम, सब्जियां और दालें भी महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ा
Registry Offices Open Holidays : रजिस्ट्री में समय की बाधा खत्म, अवकाश में भी मिलेगी सुविधा, इतने बजे खुले रहेंगे दफ्तर
Rishabh Pant left the captaincy of Lucknow : अब हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज
OH…MY…GOD….तीन साल की प्यासी मासूम बच्ची “पानी” समझ बोतल उठा पी गई शराब, छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिल दहलाने वाला हादसा, अस्पताल में बच्ची की मौत, परिवार सदमे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : बस्तर में नक्सलवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?