CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

भिलाई नगर, 12 मई। श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के तीन सौ से अधिक मतदाताओं ने अपना नया अध्यक्ष दिलीप पवानी को चुन लिया है। दिलीप पवानी को 188 जबकि घनश्याम दास बख्तयानी को 110 वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह 10 बजे से श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर का मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक 298 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।

पंचायत के प्रथम चुनाव में दिलीप पानी और घनश्याम दास बख्तयानी उर्फ गन्नू भाई अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे।

1978 से स्थापित श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 वर्ष बाद आज पहली बार चुनाव हुआ है। इससे पूर्व मनोनयन कर अध्यक्ष चुने जाते थे। इस बार पूर्व कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष दिलीप पवानी को टक्कर देने घनश्याम दास बख्तयानी चुनाव मैदान में थे।

गन्नू भाई विगत 45 वर्षों से समाज और पंचायत में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं जबकि दिलीप 13 वर्षों से पंचायत और समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में सिंधी सहित अन्य समाज के लिए भी कार्य करते रहे हैं।

आज सुबह सिंधु भवन में समाज के वरिष्ठजन चुनाव संचालक की भूमिका में मौजूद रहे। 10 बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई और दोपहर साढ़े 12 बजे तक लगभग 80 फीसदी मतदान हो चुका था। 2 बजे तक 305 सदस्यों में से 298 लोगों ने मत का प्रयोग किया।

साढ़े 3 बजे से मतगणना शुरू हुई और चुनाव अधिकारियों ने दोनों ही प्रत्याशियों की मौजूदगी में गणना प्रारंभ करवाई। 298 मतों में से कुल 188 मत प्राप्त कर दिलीप पवानी ने निकटतम एकमात्र प्रतिद्वंद्वी घनश्याम दास बख्तयानी को 78 मतों से मात देकर अध्यक्ष (मुखी) पद का ताज अपने नाम कर लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप पवानी ने CG Bhaskar को बताया कि सिंधु भवन का जिर्णोद्धार और सामाजिक गतिविधियों में अनेक कार्यक्रमों के साथ ही वो सेवा कार्य में पंचायत की सहभागिता का और भी सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी बना कर वो टीम भावना के साथ श्रीराम सिंधी पंचायत को और भी मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा इस कार्य में सभी वरिष्ठजनों के सहयोग और आशिर्वाद की आवश्यकता है और उनका भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। 

Naxalite Surrender Policy 2025 : आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए सुनहरा मौका…सरकार ने बनाई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025…हिंसा छोड़ने वालों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन…
Ganja seized in Bhilai Dewarpara : भिलाई के देवार पारा में दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन: 12 किलो गांजा, 62 पौवा शराब और 2 तलवार बरामद
असीम कृपा फांउडेशन के डायरेक्टर ने महिला से की धोखाधड़ी, गिरफ्तार…
MEA PC On India Pakistan Tension : पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. भारत ने फिर क्लियर किया अपना स्टैंड, कहा- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं
Devendra Fadnavis Announcement : महाराष्ट्र में किसानों को राहत, 2 लाख तक कर्जमाफी, जारी रहेगी ‘लाडकी बहिण योजना’ – सीएम फडणवीस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?