CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब केदारपुरी में ठहर सकेंगे 30 हजार तीर्थयात्री

केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खुशखबरी, अब केदारपुरी में ठहर सकेंगे 30 हजार तीर्थयात्री

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

केदारनाथ , 13 मई 2025 :

Kedarnath Dham News: उत्तराखंड के पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में इस बार तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब केदारपुरी में 30 हजार तीर्थयात्री एक साथ ठहर सकेंगे. यह सुविधा राज्य सरकार, जिला प्रशासन, गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN), स्थानीय युवाओं और पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है. तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और आवास की सीमित व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पिछले वर्ष तक केदारनाथ में केवल 15 हजार तीर्थयात्रियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध थी, जिसके कारण प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी. भीड़ के दबाव में कई बार सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती थीं. लेकिन इस बार स्थिति को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी.

GVNM ने हजारों टेंट लगाने की व्यवस्था की

गढ़वाल मंडल विकास निगम और निजी टेंट ऑपरेटरों के सहयोग से अब तक केदारनाथ में 2,295 टेंट लगाए जा चुके हैं, जिनमें 8,000 यात्रियों के ठहरने की क्षमता है. इसके साथ ही GMVN ने लगभग 1,000 और टेंट लगाने की योजना बनाई है. इन टेंटों को इस प्रकार स्थापित किया जा रहा है कि मौसम की प्रतिकूलता और आपात स्थिति में भी तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से उन्हें टेंट लगाने, प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सेवा में लगाया गया है. इससे जहां युवाओं को रोजगार मिला है, वहीं तीर्थयात्रियों को भी बेहतर सेवा प्राप्त हो रही है. हार्स पुलिंग के पास और बेस कैंप क्षेत्र में एक टेंट का किराया 1,000 रुपये है. GMVN द्वारा लगाए गए टेंट का किराया 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है. निजी टेंट ऑपरेटरों के टेंट की कीमतें 800 से 8,400 रुपये तक हैं, जिसमें सुविधाओं के अनुसार किराया तय होता है. वही प्रसाधन और स्नान की सुविधा वाले टेंट की कीमत अधिक है.

प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्रशासन ने टेंट व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, किराया नियंत्रण और सफाई व्यवस्था पर सख्ती से निगरानी के निर्देश दिए हैं. किसी भी तरह की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. यह व्यवस्था केदारनाथ धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुखद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बुरहानपुर में आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने..
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत का विवादित बयान, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर एक फेलियर…’
‘दुश्मन चैन से क्यों नहीं सो पाते…’, आदमपुर एयरबेस का दौरा कर पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज
Nishant Kumar JDU Join : बिहार की राजनीति में नई एंट्री, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने थामा JDU का दामन
Good News : दिल्ली राज्य स्तरीय सेन सम्मेलन ने टूटा मिथक, डाक्टर इंजीनियर आईएएस आईपीएस ने लिया समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प, छत्तीसगढ़ से विधायक रिकेश की भी शिरकत, कहा- और मजबूत होगा “विश्वास”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?