CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » US में रह रहे बिजनेसमैन के बंगले में चोरी, 8 kg सोना और 40 kg चांदी उड़ा ले गए

US में रह रहे बिजनेसमैन के बंगले में चोरी, 8 kg सोना और 40 kg चांदी उड़ा ले गए

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में देर रात एक बंगले में छह चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। ये चोर कथित रूप से घर में रखा 8 किलो सोना और 40 किलो चांदी चुराकर फरार हो गए। ये बंगला उद्योगपति संतोष लड्डा का है जो फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्होंने पुलिस को फोन पर ये शिकायत दी है।

जानकारी के अनुसार चोरी के समय लड्डा के घर में सिर्फ उनका ड्राइवर संजय झड़के ही देखभाल कर रहा था। अचानक देर रात एक कार से 6 चोर आए और उन्होंने घर के हाल में सो रहे ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद वे घर में रखा सोना व चांदी लेकर फरार हो गए। 

संतोष लड्डा के रिश्तेदार जगदीश तोषवाणी ने कहा- लड्डा अमेरिका में हैं, और उन्होंने पुलिस को फोन पर बताया है कि उनके घर में 8 किलो सोना और 40 किलो चांदी थी। वालुज MIDC पुलिस ने उद्योगपति लड्डा के घर में पंचनामा किया तो इस दौरान पुलिस को घर में केवल 2.5 किलो सोना और 8 किलो चांदी मिली है।

ड्राइवर ने बताया है कि जब वह सो रहा था तो चोर हॉल में आए और उसके सिर पर पिस्टल तानकर मुंह पर कपड़ा लपेटा जिसकी वजह उसको कुछ भी दिखाई नहीं दिया और चोर घर में चोरी कर के फरार हो गए।

एसीपी छत्रपति संभाजी नगर संजय सनाप ने बताया कि लड्डा के घर के सामने लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि 6 चोर एक कार से आए थे, और वे पहले घर के टेरिस पर गए और टेरिस पर बने रूम की छानबीन की।

वहीं से घर के नीचे वाले बेडरूम में वो मंदिर में रखे सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। उद्योगपति के घर में चोरी के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस में सभी चोरों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीम में बनाई हैं और घर में रह रहे ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Rajya Sabha : बिना मतदान बदली तस्वीर, उच्च सदन में किसे मिला सबसे बड़ा फायदा
ED Raid Followup: सट्टा ऐप से जुड़े तार, रेलवे ठेकेदार विजय के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 70 लाख कैश जब्त
Woman Body Found : नाले में अर्धनग्न महिला की लाश मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
3 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:नर्सिंग छात्रा ने दीवार पर लिखा- ‘सरकारी नर्स नहीं बन सकी, इसलिए जान दे रही हूं’
बड़ी कार्रवाई: कीटनाशक की 29 दुकानों पर कृषि विभाग टीम का छापा, एक दुकान का लाइसेंस Cancel, सात को नोटिस, तीन तहसील जांच के दायरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?