CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेना मोदी के चरणों में…” देवड़ा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कहा – माफी मांगो, पद छोड़ो…!

सेना मोदी के चरणों में…” देवड़ा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने कहा – माफी मांगो, पद छोड़ो…!

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मई। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादास्पद बयान का मुद्दा अभी थमा नहीं कि अब सूबे के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विवादित बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है।

जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवड़ा ने कहा, “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।”

देवड़ा ने भावुक अंदाज में कहा, “मन में बहुत क्रोध था कि जो पर्यटक गए थे, उनका धर्म पूछकर चुन-चुनकर मारा गया। महिलाओं को एक तरफ खड़ा करके, उनके सामने गोली मारी गई। बच्चों के सामने गोली मारी गई। उस दिन से पूरे देश के दिमाग में तनाव था कि जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक उन लोगों को नहीं मारा जाएगा, जिन्होंने माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम किया, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे।”

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्रीजी को हम धन्यवाद देना चाहेंगे, पूरा देश, देश की सेना, सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, कम है।”

” प्रदेश के वित्त मंत्री देवड़ा का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर को लेकर था, जिसके तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादी और तमाम पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

देवड़ा ने इस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की, लेकिन उनके बयान में सेना को ‘प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक’ बताने पर विवाद खड़ा हो गया। अब इसे सेना का अपमान बताते हुए विपक्ष ने तीखी आलोचना शुरू कर दी है। 

इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने इस बयान को सेना का अपमान करार दिया है. पार्टी की ओर से ‘X’ पर लिखा, ”देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’ ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए. इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।”

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा : घर में लगी आग से सिन्हा परिवार के तीन लोग जिंदा जले, मृतकों में 3 साल की बच्ची भी
‘नेताओं की खाल मोटी होनी चाहिए’, शिवराज बनाम कांग्रेस नेता तन्खा के केस में SC की टिप्पणी
वीडियो कॉल पर दिखी नई दुल्हन, फिर तीन तलाक… पहली बीवी ने जब सच्चाई सुनी तो …
पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी और महिला आयोग सदस्य की बेटी ने देहरादून में की खुदकुशी
Absconding accused of robbery and rape arrested : स्टील फैक्ट्री में मजदूर बनकर छिपा था

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?