CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी को 152 जीआई टैग उत्पादों वाला देश का पहला राज्य बनाएगी योगी सरकार, तय किया ये लक्ष्य

यूपी को 152 जीआई टैग उत्पादों वाला देश का पहला राज्य बनाएगी योगी सरकार, तय किया ये लक्ष्य

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश अब जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग वाले उत्पादों के मामले में नया कीर्तिमान रचने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. फिलहाल प्रदेश में 77 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है, लेकिन अब सरकार की योजना है कि इस संख्या को 2025-26 तक 152 तक पहुंचा दिया जाए. यानी, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जिसके पास 150 से ज्यादा जीआई टैग होंगे.

एमएसएमई विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के तहत 75 नए उत्पादों को जीआई टैग दिलाने का लक्ष्य तय किया गया है. इनमें से 25 उत्पादों के लिए आवेदन जीआई रजिस्ट्री (चेन्नई) में जमा किया जा रहा है. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी प्रदेश के जीआई टैग उत्पादों की संख्या 100 से ऊपर पहुंच जाएगी.क्या है जीआई टैग?जीआई टैग उस खास पहचान को कहते हैं जो किसी क्षेत्र के पारंपरिक उत्पाद को दी जाती है. जैसे बनारसी साड़ी, गोरखपुर का टेराकोटा, कन्नौज का इत्र, मऊ का सिल्क, लखनऊ की चिकनकारी आदि. इससे न सिर्फ उस क्षेत्र के कारीगरों को सम्मान मिलता है, बल्कि उनके उत्पादों की पहचान, बिक्री और निर्यात में भी इजाफा होता है.

उद्यमियों को मिलेगा ऑथोराइज्ड यूजर का दर्जासरकार का जोर अब सिर्फ जीआई टैग की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि इससे जुड़े लोगों को ऑथोराइज्ड यूजर के तौर पर पहचान देने पर भी है. इसके लिए अधिक से अधिक उद्यमियों को जोड़ा जाएगा, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण और पहचान दी जाएगी ताकि वे अपने उत्पादों की ब्रांडिंग और बिक्री कर सकें.ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन से होगा एमओयूएमएसएमई विभाग जल्द ही जीआई टैग उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एमओयू करने जा रहा है.

इससे जीआई टैग की प्रक्रिया और मजबूत होगी और उत्पादों की नकल या गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी. इस योजना से न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को फायदा होगा बल्कि प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. साथ ही पारंपरिक उत्पादों और ग्रामीण हस्तशिल्प को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी.गौरतलब है कि जीआई टैग पाने वाले उत्पादों की संख्या में उत्तर प्रदेश पहले से ही देश में सबसे आगे है. अब योगी सरकार इसे और मजबूत कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा रही है.

Dhirendra Shastri Security: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, पदयात्रा में अब पुलिस की 5 कंपनियां तैनात
जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट
कश्मीर से कन्याकुमारी… गडकरी ने समझा दिया देश में कैसे बिछ रहा हाईवे का जाल, मिनटों में सिमटेगा घंटों का सफर
ब्लॉक बस्टर से ब्लैक बोर्ड तक, दिलजीत दोसांझ के बारे में पढ़ेंगे कनाडा यूनिवर्सिटी के छात्र
‘मुस्लिमों के पक्ष में हैं चंद्रबाबू नायडू…’, संसद में वक्फ बिल पेश होने से पहले TDP ने साफ किया अपना स्टैंड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?