CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Murder: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली-यूपी पुलिस को लगाई फटकार, कहा- ‘लापरवाही से सबूब हो गए नष्ट’

Delhi Murder: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली-यूपी पुलिस को लगाई फटकार, कहा- ‘लापरवाही से सबूब हो गए नष्ट’

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

दिल्ली , 17 मई 2025 :

Delhi Murder News: दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दिल्ली और यूपी पुलिस की लापरवाही पर नारजगी जाहिर की है. दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने यूपी और दिल्ली पुलिस द्वारा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस लापरवाही की वजह से फॉरेंसिक सबूत हमेशा के लिए खत्म हो गए.

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप जयराम अंबानी ने कहा, “युवक की संदिग्य परिस्थितियों में हुई मौत दिल्ली और यूपी पुलिस के द्वारा अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से पूरा न करने का बड़ा उदाहरण है.”

दिल्ली पुलिस कर जीरो एफआईआर दर्ज

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को अहम निर्देश दिया कि वह भारतीय न्याय सहिंता की धारा 103 के तहत एक जीरो FIR इस मामले में दर्ज करें. एक हफ्ते के भीतर इस मामले से जुड़े सभी साक्ष्य और सबूत यूपी पुलिस को सौंप दिया जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को आदेश देते हुए इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने का आदेश दिया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला हर्ष कुमार शर्मा नाम के युवक से जुड़ा है जो 3 दिसंबर 2024 को नोएडा में स्थित अपने कॉलेज से घर पर नहीं लौटा. हालांकि उसी रात वह ग्रेटर नोएडा के एक सुनसान जगह में अपनी कार में मरा हुआ मिला. उसके कार के अंदर कथित तौर पर एक कार्बन मोनो ऑक्साइड का एक सिलेंडर भी मिला था.

इसके बाद पीड़ित की बहन ने मामले में यूपी और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अपनी याचिका में हत्या की जांच की मांग की थी. दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और यूपी पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी किसी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में अहम सुनवाई करते हुए कहा की यह विश्वास करना बेहद मुश्किल है कि कोई भी पुलिस अधिकारी इस तरह की लापरवाही कैसे कर सकता है? बिना यह समझे कि कार में भारी मात्रा में फॉरेंसिक सबूत जैसे (डीएनए, फिंगरप्रिंट या फिर कोई अहम सबूत) हो सकते हैं, यूपी पुलिस ने कार को पीड़ित परिवार को लौटा दिया, जिससे सारे सबूत खत्म हो गए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान यूपी पुलिस की उस दलील को खारिज कर दिया, जिसमें यूपी पुलिस ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट की जांच के खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले में मजिस्ट्रेट के जांच की खत्म होने का इंतजार करना उचित नहीं है.

Greenland sovereignty protest: ट्रंप की मंशा के खिलाफ डेनमार्क से नूक तक सड़कों पर गूंजा विरोध
Somnath Temple 75 Years : सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री ने किया शिवाभिषेक, आकाश में दिखे रोमांचक हवाई करतब
तहसीलदार साहब घेरे में…….❗ कलेक्टर ने किया लाईन अटैच, झूठ बोल शादी की, 17 साल से कर रहा यौन शोषण, महिला ने लगाए आरोप
Moroccan Building Collapsed : 4 मंजिला आवासीय इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से 19 लोगों की मौत, 16 लोग घायल
गोवा के विधानसभा स्पीकर तावड़कर मिले छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय से 🟠 विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?