CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

बाजार में ‘महा-तेजी’! सेंसेक्स ने भरी रिकॉर्ड छलांग, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़ रुपये, जानें वजह

By Newsdesk Admin
20/06/2025
Share

सीजी भास्कर 21 जून। शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में भयंकर तेजी देखने को मिली मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब डेढ़ फीसदी से ज्यादा भाग गया।

Contents
  • Share Bazar मार्केट ने की शॉर्ट कवरिंग
  • विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

शुक्रवार को सेंसेक्स 1046.30 अंकों की तेजी के साथ 82,408.17 पर बंद हुआ। हालांकि, मार्केट के समय दलाल स्ट्रीट 11,00 अंक भी भाग गया था। निवेशकों ने एक ही दिन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये छाप डाले। आइए आपको बताते हैं कि मार्केट में एकाएक तेजी आने के पीछे की क्या वजह है?

सेंसेक्स 81,361.87 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 81,354.85 पर खुला था और 1,133 अंक या 1.4 प्रतिशत बढ़कर 82,494.49 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 50 24,793.25 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 24,787.65 पर खुला और 1.4 प्रतिशत बढ़कर 25,136.20 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था।

हालांकि, मार्केट बंद होते समय सेंसेक्स 1,046 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 319 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.20 प्रतिशत तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 0.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इसके साथ ही बीएसई के टोटल मार्केट कैप में भी इजाफाा देखने को मिला. निवेशकों ने एक ही दिन में कुल 473,616.51 करोड़ रुपये की कमाई कर डाला।

Share Bazar मार्केट ने की शॉर्ट कवरिंग

विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों की गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल सकती है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत संभावनाओं के चलते निवेशक सस्ते दामों पर शेयर खरीद रहे हैं। निवेशक इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद में शॉर्ट कवरिंग कर रहे हैं।

अगर तनाव बढ़ता है, तो बाजार में फिर से गिरावट आ सकती है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 2% से ज्यादा गिर गईं, जिससे बाजार का मूड बेहतर हुआ।

अमेरिका ने इजरायल-ईरान विवाद में अपनी भूमिका पर फैसला टाल दिया, जिसके चलते तेल में मुनाफा वसूली हुई।

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पिछले तीन दिनों से भारतीय शेयर खरीद रहे हैं, क्योंकि डॉलर इंडेक्स में कमी आई है. 19 जून को एफपीआई ने 934.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विशेषज्ञों का मानना है कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के कारण विदेशी निवेशक सस्ते शेयरों पर नजर रख रहे हैं। फॉरेन इंवेस्टर्स की खरीदारी का असर मार्केट पर दिखाई दिया और आज शेयरों में रैली देखने को मिली।

साइबर ठगी का नया जाल : ठग ने भेजा फोटो, कहा ‘पहचान कौन….❓’ – क्लिक करते ही Account से उड़े रुपये…❗😳
CG News : टीचर से Friendship, घुमाने ले गया और बना लिया विडियो, वायरल करने की धमकी दे वसूले 5 लाख, FIR दर्ज
UP में 30% महंगी होगी बिजली! 19,600 करोड़ रुपये का अंतर कम करने के लिए जनता की जेब पर नजर!
भिलाई में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर का हुआ सम्मान, नाचा सहित आंचलिक परंपराओं, पर्वों पर हुई चर्चा
Vimal Pan Masala Ad Case : विमल पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख, टाइगर कोर्ट में तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

देश-दुनिया

‘चुनावी शंखनाद होगा’, दिलीप जायसवाल ने बता दिया पीएम मोदी की बिहार यात्रा का मकसद

12/04/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

CM साय ने मंत्रियों संग किए योगासन: चिंतन शिविर के दूसरे दिन स्वस्थ शुरुआत..

09/06/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की बिगड़ी तबियत, मुम्बई की लीलावती अस्पताल ले जाए गए

07/12/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Rikesh will handle Bihar election: विधायक रिकेश सेन बिहार चुनाव के दोनों चरण के लिए “प्रवासी प्रभारी” बनाए गए

08/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?