CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अगर नरक और पाकिस्तान ही विकल्प होगा, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा’, बोले जावेद अख्तर

‘अगर नरक और पाकिस्तान ही विकल्प होगा, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा’, बोले जावेद अख्तर

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें केवल दो विकल्प मिले-नरक या पाकिस्तान, तो वह बिना झिझक नरक को चुनेंगे.

यह टिप्पणी उन्होंने उन आलोचनाओं के जवाब में दी जो उन्हें दोनों ही धार्मिक समुदायों के कट्टरपंथियों से मिलती हैं. यह बयान उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत की पुस्तक “नरकातला स्वर्ग (Narkatla Swarg)” के विमोचन समारोह के दौरान दिया. कार्यक्रम में शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे.

जावेद अख्तर ने कहा, “मुझे दोनों ओर से गालियां मिलती हैं. कोई मुझे काफिर कहता है कि मैं नरक जाऊंगा, तो कोई मुझे जिहादी कहकर पाकिस्तान भेजने की बात करता है. अगर इन दोनों में से ही चुनना पड़े, तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा.”

नरक जाना पसंद करूंगा- जावेद अख्तर

जावेद अख्तर ने कहा, ‘अगर ऑप एक तरफ से बात कर रहे हैं तो एक ही तरफ के लोगों को नाखुश करेंगे, लेकिन अगर आप दोनों तरफ से बात कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा लोगों को नाखुश करेंगे. मैं कभी मिलिएगा तो मैं दिखाऊंगा अपना व्हाट्सऐप और ट्विटर, जिसमें मुझे दोनों तरफ से गालियां आती हैं. ऐसा नहीं है बहुत से लोग तारीफ भी करते हैं, लेकिन सच ये भी है कि मुझे इधर के कट्टरपंथी भी गाली देते हैं और उधर के कट्टरपंथी भी गाली देते हैं. यह सही है, अगर इनमें से एक ने गाली देना बंद कर दिया तो मुझे परेशानी हो जाएगी कि मैं क्या गड़बड़ कर रहा हूं. एक कहते हैं कि तुम तो काफिर हो जहन्नुम में जाओगे. दूसरे कहते हैं कि तुम जिहादी हो और पाकिस्तान जाओ…अब अगर मेरे पास च्वॉइस पाकिस्तान या जहन्नुम यानि नरक की है है तो नरक ही जाना पसंद करुंगा.’

जावेद अख्तर अपने स्पष्ट विचारों और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं. उनके अनुसार, सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्ति को न केवल समर्थन बल्कि आलोचना के लिए भी तैयार रहना चाहिए.

संजय राउत की पुस्तक का हुआ विमोचन

जावेद अख्तर, मार्च 2010 से मार्च 2016 तक राज्यसभा के नामित सदस्य रह चुके हैं. उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राज्यसभा में मनोनीत किया था. इस मौके पर विमोचित संजय राउत की पुस्तक “नरकातला स्वर्ग” उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवों और संघर्षों का संग्रह है, जिसमें उन्होंने जेल, सत्ता और सियासी दबावों के दौर का उल्लेख किया है.

MP को तोहफा देने जा रहे पीएम मोदी, दतिया और सतना में एयरपोर्ट का होगा लोकार्पण, क्षिप्रा नदी पर भी भूमि पूजन
Indigo Crisis’: उड़ानें रद्द होने पर संसदीय समिति सख्त, एयरलाइंस और DGCA से तलब में मांगे जाएंगे साफ जवाब
Chhattisgarh High Court New : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 350 दिनों की देरी से अपील करने पर राज्य सरकार को फटकार, याचिका हुई खारिज
भिलाई कैम्प-1 संकट मोचन हनुमान मंदिर में मकर संक्रांति पर राम चरित मानस व रुद्राभिषेक, वयोवृद्ध डॉ मिथिला शरण द्विवेदी का शाल श्रीफल से हुआ सम्मान
India vs Pakistan Playing 11 : बुमराह और वरुण की वापसी तय? सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा हो सकता है भारत का अंतिम संयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?